लाइव न्यूज़ :

कौन हैं मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और विपुल मनुभाई पंचोली, कॉलेजियम ने की सिफारिश, शीर्ष अदालत में आएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 25, 2025 20:42 IST

25 अगस्त 2025 को हुई अपनी बैठक में उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देन्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना शामिल हैं।नियुक्तियों के साथ, शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो जाएगी। 15 फरवरी 2011 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

नई दिल्लीः उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने केंद्र से सोमवार को मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली के नामों की सिफारिश शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किये जाने के लिए की। न्यायमूर्ति पंचोली शीर्ष अदालत का न्यायाधीश बनने पर, दो अक्टूबर 2031 को न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की सेवानिवृत्ति के बाद उसी साल अक्टूबर में प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बनने की कतार में होंगे।

केंद्र की मंजूरी मिलने पर, न्यायमूर्ति पंचोली तीन अक्टूबर 2031 को प्रधान न्यायाधीश का कार्यभार संभालेंगे और 27 मई 2033 को सेवानिवृत्त होंगे। शीर्ष अदालत में वर्तमान में दो पद रिक्त हैं और न्यायमूर्ति अराधे और न्यायमूर्ति पंचोली की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति होने पर, इसमें न्यायाधीशों की पूर्ण स्वीकृत संख्या 34 हो जाएगी।

पांच सदस्यीय उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम में प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई तथा न्यायमूर्ति सूर्यकांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी और न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना शामिल हैं। शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर जारी किये गए एक बयान के अनुसार, 25 अगस्त 2025 को हुई अपनी बैठक में उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आलोक अराधे और पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपुल मनुभाई पंचोली को शीर्ष अदालत में न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है।

तेरह अप्रैल 1964 को जन्मे न्यायमूर्ति अराधे को 29 दिसंबर 2009 को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश और 15 फरवरी 2011 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उन्हें 11 मई 2018 को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।

न्यायमूर्ति अराधे ने 3 जुलाई 2022 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया और 14 अक्टूबर 2022 तक वहां सेवा दी। उन्हें 19 जुलाई 2023 को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वहां से न्यायमूर्ति अराधे को मुंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया और उन्होंने 21 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण किया।

वहीं, अहमदाबाद में 28 मई 1968 को जन्मे न्यायमूर्ति पंचोली को एक अक्टूबर 2014 को गुजरात उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था और 10 जून 2016 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति की पुष्टि की गई थी। इसके बाद, उन्हें पटना उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर दिया गया और उन्होंने 24 जुलाई 2023 को वहां न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। न्यायमूर्ति पंचोली 21 जुलाई 2025 को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टबॉम्बे हाई कोर्टPatna High Courtभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?