राजघाट पहुंचे प्रधान न्यायाधीश गोगोई, 17 को हो रहे रिटायर, सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का आज आखिरी दिन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 16:36 IST2019-11-15T16:18:42+5:302019-11-15T16:36:28+5:30
न्यायमूर्ति गोगोई महज चार मिनट के लिए इस पीठ में बैठे। पीठ में उनके अतिरिक्त न्यायमूर्ति एसए बोबडे भी थे, जो देश के अगले प्रधान न्यायाधीश बनने वाले हैं। इस दौरान उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश खन्ना ने बार की ओर से प्रधान न्यायाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया।

वह पिछले साल प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण करने के बाद भी राजघाट गये थे।
भारत के निवर्तमान प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय के कक्ष संख्या एक में पीठ में अंतिम बार शामिल हुए। शीर्ष अदालत का कक्ष संख्या एक प्रधान न्यायाधीश का कक्ष होता है।
इस बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश, रंजन गोगोई महात्मा गांधी को राजघाट पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। आज भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका अंतिम कार्य दिवस है। CJI गोगोई 17 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे।
Delhi: Chief Justice of India, Ranjan Gogoi pays tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat. Today is his last working day as the Chief Justice of India. CJI Gogoi retires on November 17. pic.twitter.com/8PBudzWg7Y
— ANI (@ANI) November 15, 2019
न्यायमूर्ति गोगोई महज चार मिनट के लिए इस पीठ में बैठे। पीठ में उनके अतिरिक्त न्यायमूर्ति एसए बोबडे भी थे, जो देश के अगले प्रधान न्यायाधीश बनने वाले हैं। इस दौरान उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश खन्ना ने बार की ओर से प्रधान न्यायाधीश के प्रति आभार व्यक्त किया।
भारत के प्रधान न्यायाधीश के तौर पर न्यायमूर्ति रंजन गोगोई का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने बताया कि न्यायमूर्ति गोगोई राजघाट गए। वह पिछले साल प्रधान न्यायाधीश पद की शपथ ग्रहण करने के बाद भी राजघाट गये थे।
न्यायमूर्ति गोगोई बाद में सभी उच्च न्यायालयों के 650 न्यायाधीशों और 15,000 न्यायिक अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बात करेंगे। न्यायमूर्ति गोगोई द्वारा सभी न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों को को अपना संदेश भी दिये जाने की भी उम्मीद है।