लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: युवक पर युवती की गोली मारकर हत्या करने का आरोप

By भाषा | Updated: February 11, 2021 22:52 IST

Open in App

महामसुंद, 11 फरवरी छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कथित तौर पर युवक ने अपने मित्रों के साथ मिलकर युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के दो मित्र फरार हैं।

महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलसोंडा गांव में चंद्रशेखर परमार ने अपने दो मित्रों के साथ मिलकर रूपा धीवर की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, रूपा धीवर अपनी बड़ी बहन हेमलता के साथ दवा लेने गई थी। इसी दौरान आरोपी चंद्रशेखर परमार भी अपने दो मित्रों के साथ दवा दुकान पहुंचा और वापसी के दौरान युवती का पीछा करने लगा।

पुलिस ने बताया कि रूपा जब अपने घर के करीब पहुंची तब परमार ने रूपा को अपने पास बुलाया और देसी कट्टे से उसे गोली मार दी। घटना के बाद तीनों युवक वहां से फरार हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद पड़ोसी जब वहां पहुंचे तब रूपा गंभीर रूप से घायल थी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने रूपा को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना के कुछ देर बाद परमार थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने परमार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दो अन्य आरोपी फरार हैं।

परमार ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह और रूपा कथित तौर पर एक दूसरे से प्रेम करते थे। पिछले कुछ समय से रूपा ने उससे बातचीत बंद कर दी थी इसलिए वह परेशान था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परमार वाहन चालक है। वह जब वाहन लेकर दिल्ली गया था तब उसने वहां से देशी कट्टा खरीदा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा परमार के दो अन्य मित्रों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग