लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: सिर पर था लाखों रुपये का इनाम, सुकमा में मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली, विधायक की हत्या में भी था हाथ

By भाषा | Updated: May 24, 2020 06:44 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सलियों की पहचान मलांगीर एरिया कमेटी के अंतर्गत एलजीएस कमांडर गुंडाधुर उर्फ सोढ़ी केसा और प्लाटून सदस्य आयतु के रूप में की गई है। गुंडाधुर पर पांच लाख रुपए तथा आयतु पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सली झीरम घाटी हमला और विधायक की हत्या में शामिल थे।राज्य के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने शनिवार को बताया कि सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकापाल गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए नक्सली झीरम घाटी हमला और विधायक की हत्या में शामिल थे। राज्य के बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने शनिवार को ‘भाषा’ को बताया कि सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनकापाल गांव के करीब जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया है।

सुंदरराज ने बताया कि गादीरास थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना के बाद डीआरजी के दल को गश्त में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि दल जब मनकापाल गांव के करीब जंगल में पहुंचा तब नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी, इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि लगभग आधा घंटा तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद जब नक्सली वहां से फरार हो गए तब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से दो नक्सलियों का शव, दो 315 बोर बंदूक, एक भरमार बंदुक, एक पिठ्ठू, तीन जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक देशी हथगोला और अन्य सामान बरामद किया है।

वहीं मुठभेड़ में कई अन्य नक्सलियों के घायल होने की भी संभावना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृत नक्सलियों की पहचान मलांगीर एरिया कमेटी के अंतर्गत एलजीएस कमांडर गुंडाधुर उर्फ सोढ़ी केसा और प्लाटून सदस्य आयतु के रूप में की गई है। गुंडाधुर पर पांच लाख रुपए तथा आयतु पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है।

उन्होंने बताया कि नक्सली सदस्य गुंडाधुर वर्ष 2013 में हुए झीरम घाटी नक्सली हमले में शामिल था। नक्सलियों ने झीरम घाटी में कांग्रेस की परिर्वतन यात्रा पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत 29 लोगों की मृत्यु हो गई थी। वहीं वह वर्ष 2014 में सुकमा जिले के टहकवाड़ा गांव के करीब सुरक्षा बलों पर हमले की घटना में शामिल था। इस घटना में 15 जवान शहीद हुए थे।

अधिकारी ने बताया कि मारे गए दोनों नक्सलियों के खिलाफ वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान दंतेवाड़ा क्षेत्र के विधायक भीमा मंडावी की हत्या की घटना में शामिल होने तथा वर्ष 2018 में दंतेवाड़ा जिले के नीलावाया गांव में दूरदर्शन के कैमरामैन की हत्या की घटना में शामिल होने का आरोप है।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सलनक्सल हमलालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब