लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बाघ की खाल मामले में पांच और लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 14, 2021 18:49 IST

Open in App

रायपुर, 14 मार्च छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में जब्त की गई बाघ की खाल से संबंधित मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पुलिसकर्मियों समेत सरकारी स्कूल का एक शिक्षक भी शामिल है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को बरामद की गई खाल के मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इस मामले में शनिवार को पांच और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी की संलिप्तता की बात सामने आई है।

उन्होंने बताया कि इनमें से दंतेवाड़ा जिले के दो ग्रामीण कथित तौर पर बाघ को मारने और अन्य आरोपियों को खाल देने में लिप्त थे।

बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में शुक्रवार को पुलिस ने बाघ की खाल के साथ पांच पुलिस कर्मियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति जगदलपुर शहर में बाघ की खाल को लेकर शिवरात्रि में तांत्रिक पूजापाठ करने के लिए आ रहे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि वह शिवरात्रि में पूजा करके सुख समृद्धि प्राप्त करने के लिए बाघ की खाल लेकर आए थे।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि इस मामले में बीजापुर जिले में तैनात सहायक उप निरीक्षक संतोष बघेल और रमेश अगनपल्ली को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था और शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इनके अलावा बस्तर जिले के सरकारी स्कूल में तैनात शिक्षक रामेश्वर सोनवानी को भी गिरफ्तार किया गया है। रायपुर की पुलिस साइबर सेल ने सोनवानी को अभानपुर इलाके से उस समय पकड़ा, जब वह फरार होने की फिराक में था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos