राहुल गांधी ने झारखंड चुनाव में छत्तीसगढ़ चुनाव का दिया उदाहरण, कहा- कांग्रेस ने एक साल में कर दी राज्य की कायापलट
By भाषा | Published: December 2, 2019 03:55 PM2019-12-02T15:55:01+5:302019-12-02T15:57:37+5:30
राहुल गांधी ने कहा कि हमने जहां भी किसान कर्जमाफी का वादा किया, सत्ता में आने पर उसे पूरा कर दिखाया। अगर झारखंड में भी हमारा गठबंधन सत्ता में आया तो हम यहां भी ऐसा ही करेंगे।
झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को प्रदेश में पहली रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले साल छत्तीसगढ़ में चुनाव हुए थे और एक साल के भीतर ही कांग्रेस ने राज्य की कायापलट कर दी।
उन्होंने प्रदेश के सिमडेगा में कहा कि छत्तीगढ़ ने बीजेपी सरकार ने आदिवासियों की जमीन "छीन कर" उद्योगपतियों को दे दी थी, लेकिन कांग्रेस के सत्ता में आने पर उन्हें उनकी जमीन लौटा दी गई।
राहुल ने कहा कि हमने जहां भी किसान कर्जमाफी का वादा किया, सत्ता में आने पर उसे पूरा कर दिखाया। अगर झारखंड में भी हमारा गठबंधन सत्ता में आया तो हम यहां भी ऐसा ही करेंगे।
इस सीट से कांग्रेस के भूषण बारा का मुकाबला भाजपा के श्रद्धानंद बेसरा से है । झारखंड में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और पहला चरण शनिवार को समाप्त हुआ।