लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनाव के ऐन पहले बीजेपी-कांग्रेस को तगड़ा झटका, दोनों पार्टियों में बगावत शुरू

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 31, 2018 19:02 IST

भाजपा के ही नहीं कांग्रेस में भी लगातार बगावत के स्वर उठ रहे हैं। वहां भी भूपेश बघेल के खिलाफ कांग्रेस के ही एक कार्यकर्ता ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश की अब तक घोषित 89 उम्मीदवारों में दुर्ग जिले के भिलाई क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सीट वैशाली नगर से एक बार फिर वर्तमान विधायक विद्यारतन भसीन पर पार्टी ने अपना विश्वास व्यक्त कर उन्हें टिकट से नवाजा है। दूसरी ओर विद्रोह के झंडे उठने लगे हैं। वैशाली नगर से राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडे के भाई राकेश पांडे एक प्रबल दावेदार थे। उन्हें नजरअंदाज कर भसीन को टिकट दी गई।

इसके बाद सोमवार की रात से भाजपा में बगावत के सुर गूंजने लगे। भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष सांवलाराम डाहरे ने दस मंडल के 1500 सदस्यों के साथ इस्तीफे की पेशकश कर दी है। एक लंबे समय से राकेश पांडे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक बनने के लिए जोरदार तैयारियां कर रहे थे। लेकिन उनकी उपेक्षा कर विद्यारतन भसीन को टिकट दी गई। हालांकि सरोज पांडे कद्दावर नेता होने के बावजूद इस कदम पर चुप्पी साधे हुए हैं। भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र से पहले ही उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे को टिकट दे दी गई।

वैशाली नगर इसी विधानसभा सीट से लगा हुआ क्षेत्र है। दोनों सीटों पर दो पांडे अर्थात ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों को कैसे टिकट दी जाती। भाजपा ने इसी पर मंथन कर राकेश पांडे की टिकट पर कैंची चलाई। दूसरा प्रमुख कारण है भाजपा भाई-भतीजावाद के आरोपों से भी बचना चाहती थी। राकेश पांडे को टिकट मिलती तो नि:संदेह भाजपा पर भाई-भतीजावाद का खुला आरोप लगता।

भाजपा के ही नहीं कांग्रेस में भी लगातार बगावत के स्वर उठ रहे हैं। वहां भी भूपेश बघेल के खिलाफ कांग्रेस के ही एक कार्यकर्ता ने टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है। इसी प्रकार मोतीलाल साहू के खिलाफ भी भाजपा में भारी बगावत मची हुई है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी प्रतिमा चंद्राकर को फिर एक बार टिकट से नवाजा गया है। उनके खिलाफ भी बगावत के सुर गूंज रहे हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि दोनों तरफ है आग बराबर लगी हुई।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो