लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: बस्तर क्षेत्र में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

By स्वाति सिंह | Updated: March 21, 2020 14:47 IST

भूकंप का केंद्र जगदलपुर से 42 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के करीब था। केंद्र के विज्ञानी ने बताया कि आज सुबह करीब 11:15 बजे बस्तर और पड़ोसी सुकमा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

Open in App
ठळक मुद्देबस्तर और सुकमा जिलों के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।आज सुबह करीब 11:15 बजे बस्तर और पड़ोसी सुकमा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्से बस्तर और सुकमा जिलों के कुछ हिस्सों में शनिवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान की कोई खबर नहीं है। राज्य के मौसम केंद्र के विज्ञानी ने बताया कि आज सुबह करीब 11:15 बजे बस्तर और पड़ोसी सुकमा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

भूकंप का केंद्र जगदलपुर से 42 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के करीब था। उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके के बाद लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल गए थे। इधर स्थानीय प्रशासन के अनुसार, अब तक किसी भी तरह के जानमाल की हानि नहीं हुई है। अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है।

वहीं ओडिशा में मल्कानगिरी के जिला कलक्टर मनीष अग्रवाल ने बताया कि राज्य में संपत्ति को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है लेकिन मल्कानगिरि की कुछ इमारतों में दरार आ गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके खैरापुट और मथिली प्रखंड में महसूस किए गए।

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ