लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: भाजपा ने बिलासपुर से सांसद अरुण साव को बनाया प्रदेश अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश

By शिवेंद्र राय | Updated: August 9, 2022 15:25 IST

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने बिलासपुर के सांसद अरुण साव को पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अरुण साव अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। 53 साल के अरुण साव विष्णुदेव साय की जगह लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअरुण साव बनाए गए छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष बिलासपुर से 2019 में सांसद बने थे अरुण साव विष्णुदेव साय की जगह लेंगे अरुण साव

रायपुर: अगले साल छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में सांगठनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। भाजपा ने बिलासपुर से सांसद अरुण साव को छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ये जानकारी दी गई। छत्तीसगढ़ भाजपा ने अपने ट्वीट में लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जेपी नड्डा जी ने श्री अरुण साव,सांसद बिलासपुर लोकसभा को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। माननीय श्री अरुण साव जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।" अरुण साव पार्टी के वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय की जगह लेंगें।

कौन हैं अरुण साव

छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए अरुण साव बिलासपुर सीट से सांसद हैं। अरुण साव अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। ऐसे में साफ है कि आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा ने एक बड़े वोट बैंक को साधने के लिए साव को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी है। लंबे समय तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे अरुण साव संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। 53 साल के अरुण साव ने साल 2019 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा और बिलासपुर से जीत दर्ज की थी। अरुण साव की छवि संगठन के समर्पित कार्यकर्ता और शांत स्वाभाव वाले व्यक्ति की है। 

कांग्रेस ने साधा निशाना

अरुण साव की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रुप में नियुक्ति पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए कहा है कि आज विश्व आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है और आज ही के दिन भाजपा ने आदिवासी समाज से आने वाले वरिष्ठ नेता विष्णुदेव साय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया। कांग्रेस नेता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इससे साफ होता है कि भाजपा आदिवासी समाज का कितना सम्मान करती है।

छत्तीसगढ़ भाजपा में बदलाव पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पूरे कार्यकर्ताओं की ओर से अरुण साव को बधाई दी। उन्होंने कहा कि साव के नेतृत्व में पार्टी और बेहतर कार्य करेगी। डॉ रमन सिंह ने आलाकमान का आभार जताया।

टॅग्स :छत्तीसगढ़BJPजेपी नड्डाभूपेश बघेलडॉ रमन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी