लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः बालोद में डेढ़ वर्षीय बालिका को सिगरेट से कई जगह जलाया, मां के साथ मारपीट, पुलिस आरक्षक अरेस्ट

By भाषा | Updated: October 31, 2020 16:10 IST

बालोद जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने आरक्षक अविनाश राय को गिरफ्तार कर लिया है। राय पर आरोप है कि उसने बीते बृहस्पतिवार को डेढ़ वर्षीय बालिका को कई जगह पर सिगरेट से जलाया तथा बालिका की मां से मारपीट की है।

Open in App
ठळक मुद्देसिगरेट से जलाने और उसकी मां के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार किया है। दुर्ग जिले के भिलाई शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद से राय फरार था।राय ने महिला को कुछ पैसे उधार दिए थे और इस महीने की 24 तारीख को राय अपने पैसे लेने महिला के घर पहुंचा और वहीं ठहर गया।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने डेढ़ वर्षीय बालिका को सिगरेट से जलाने और उसकी मां के साथ मारपीट करने के आरोप में पुलिस आरक्षक को गिरफ्तार किया है।

बालोद जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने आरक्षक अविनाश राय को गिरफ्तार कर लिया है। राय पर आरोप है कि उसने बीते बृहस्पतिवार को डेढ़ वर्षीय बालिका को कई जगह पर सिगरेट से जलाया तथा बालिका की मां से मारपीट की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने राय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे शनिवार को दुर्ग जिले के भिलाई शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद से राय फरार था।

उन्होंने बताया कि राय कुछ समय पहले जिले के बालोद थाने में पदस्थ था और इस दौरान वह शहर के सिवनी क्षेत्र में महिला के घर पर ही रहता था। उन्होंने बताया कि महिला का पति नागपुर में रहता है। अधिकारियों ने बताया कि बालोद में रहने के दौरान राय ने महिला को कुछ पैसे उधार दिए थे और इस महीने की 24 तारीख को राय अपने पैसे लेने महिला के घर पहुंचा और वहीं ठहर गया।

उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के अनुसार बृहस्पतिवार की रात को राय ने बच्ची से कहा कि वह उसे (राय को) पापा कहे और जब बच्ची ने ऐसा नहीं किया तब उसने बच्ची के चेहरे, पेट और हाथ में कई जगहों पर सिगरट से दाग दिया और महिला से भी मारपीट की और वहां से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच रही है। जांच के आधार पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। 

टॅग्स :छत्तीसगढ़भूपेश बघेलक्राइम न्यूज हिंदीक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया