लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट की जारी, CM रमन सिंह को चुनौती देंगी अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला

By स्वाति सिंह | Updated: October 22, 2018 22:02 IST

छत्तीसगढ़ में इस बार राज्य के 90 सीटों पर चुनाव होना है। साल 2013 में 91 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव होना है। पहले चरण में 18 सीटों के लिए मतदान होंगे। उम्मीदवारों के पास नॉमिनेशन भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर होगी। 

Open in App

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सोमवार को उम्मीदवारों के नाम पहली लिस्ट जारी कर दी है। यहां कांग्रेस ने कांग्रेस ने राजनादगांव विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है।

बता दें कि करुणा शुक्ला बीजेपी के बड़े चेहरों में से एक हैं, ऐसे में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। 

उल्लेखनीय है कि करुणा शुक्ला भाजपा से इस्तीफा देने के बाद 2014 में कांग्रेस में शामिल हो गई थी। शुक्ला छत्तीसगढ़ के जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की सांसद रही हैं तथा अविभाजित मध्यप्रदेश में बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रही हैं। शुक्ला बीजेपी में वरिष्ठ पदों पर रही है। राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्ला को 2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान बिलासपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा था। इस चुनाव में वह बीजेपी के लखनलाल साहू से हार गई थी।

इससे पहले कांग्रेस ने गुरुवार (18 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के लिए 12 सीटों पर के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। पहला फेज की वोटिंग 12 नवंबर को होगी। बता दें कि इसमें बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव​ जिले की 6 सीटें हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट में केवल एक ही सीटिंग एमएलए की टिकट काटा है। 

छत्तीसगढ़ में इस बार राज्य के 90 सीटों पर चुनाव होना है। साल 2013 में 91 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव हुए थे। पहले चरण में छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में चुनाव होना है। पहले चरण में 18 सीटों के लिए मतदान होंगे। उम्मीदवारों के पास नॉमिनेशन भरने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर होगी। 

राज्य में बीजेपी  2003 से सत्ता में है। 2013 के विधानसभा चुनाव में उसे 49 सीटों पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस ने 39 सीटें जीती थी। बसपा ने एक सीट तथा एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने विजय प्राप्त की थी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़ चुनावछत्तीसगढ़कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम