लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ चुनावः 90 सीटों पर कांग्रेस-BJP के बीच सीधा संघर्ष, कहीं-कहीं त्रिकोणीय मुकाबला

By गोपाल वोरा | Updated: November 6, 2018 07:19 IST

2003 में पहले चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें भाजपा ने बाजी मारी। तब से लेकर अब तक तीनों चुनावों में 2003, 2008 और 2013 में लगातार भाजपा का परचम लहराते आया है।

Open in App

छत्तीसगढ़ की सियासत का मिजाज हमेशा से दो दलीय प्रणाली की ओर आकर्षित रहा है। अब तक कांग्रेस और भाजपा के बीच ही सीधा संघर्ष हुआ है। पृथक छत्तीसगढ़ निर्माण वर्ष 2000 में हुआ और प्रथम मुख्यमंत्री कांग्रेस के अजीत जोगी बने। 

2003 में पहले चुनाव के दौरान कांग्रेस और भाजपा में सीधा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें भाजपा ने बाजी मारी। तब से लेकर अब तक तीनों चुनावों में 2003, 2008 और 2013 में लगातार भाजपा का परचम लहराते आया है। कांग्रेस उसे हर बार सीधी टक्कर देने की तैयारी करती है, लेकिन ऐन वक्त पर उसकी गुटबाजी और अंतर्कलह उसे ले डूबती है।

यह पहला ऐसा चुनाव 2018 में होने जा रहा है, जिसमें त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनी है, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने यह माहौल बनाया है कि अगली सरकार जोगी सरकार। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की उपस्थिति ने कुछ स्थानों पर चतुष्कोणीय संघर्ष की स्थिति पैदा कर दी है। दिल्ली से आम आदमी पार्टी के नेता आकर छत्तीसगढ़ में डेरा डाल चुके हैं। दंतेवाड़ा जैसे सुदूर क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली से आकर मोर्चा संभाले हुए हैं। 

इन सबके बावजूद भाजपा और कांग्रेस का सीधा संघर्ष अमूमन हर जगह दिखता है। सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने अपने मजबूत प्रत्याशी खड़े किए हैं, वहीं कांग्रेस ने भी कोई कोरकसर बाकी नहीं रखी है, लेकिन प्रत्याशियों के चयन में कुछ असंतोष जरूर उभरा। 

अजीत जोगी की पार्टी के मैदान में आने के कारण और बसपा तथा सीपीआई से उसका गठबंधन नि:संदेह कांग्रेस को अधिकतम क्षति पहुंचाएगा, लेकिन इससे भाजपा भी अछूती नहीं रहेगी। इसे स्वयं मुख्यमंत्री डॉ। रमन सिंह ने स्वीकार किया है कि इस बार प्रदेश में जोगी की पार्टी के कारण त्रिकोणीय संघर्ष दिखाई देता है। उनकी उपस्थिति को अनदेखा नहीं किया जा सकता। पार्टी ने इसी हिसाब से अपनी चुनावी रणनीति भी मुकम्मल की है।

टॅग्स :विधानसभा चुनावछत्तीसगढ़ चुनावछत्तीसगढ़भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब