लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ : नवोदय विद्यालय की 17 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: December 25, 2021 18:20 IST

Open in App

रायगढ़ (छत्तीसगढ़), 25 दिसंबर जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की 17 छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद स्कूल को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।

रायगढ़ जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एस. एन. केशरी ने बताया कि जिले के भूपदेवपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 17 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्कूल को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। सभी छात्राएं आठवीं और 10वीं कक्षा में पढ़ती हैं।

अधिकारी ने बताया कि सभी छात्राओं को छात्राओं के अतिथि गृह भेज दिया गया है।

​केशरी ने बताया कि शुक्रवार को तीन छात्राओं में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण दिखने पर उनकी एंटीजन जांच करायी गई। उनके संक्रमित होने की पुष्टि होने पर अन्य की भी जांच करायी गई। नवोदय विद्यालय की 17 छात्राओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि स्कूल की छठवीं से 12वीं कक्षा तक की सभी 176 छात्राओं की जांच करायी गई। ​आज तीन सौ छात्रों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

केशरी ने बताया कि बीते रविवार को बच्चों के माता-पिता उनसे मिलने छात्रावास आए थे। उनमें से एक अभिवावक संक्रमित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण