लाइव न्यूज़ :

चेतन भगत ने कांग्रेस समर्थकों को दी नसीहत, किया मोदी-बीजेपी का बचाव तो हुए ट्रोल

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 22, 2018 12:56 IST

चेतन भगत इस साल अपनी एक किताब रिलीज करने वाले हैं, जिसका नाम 'पेंटिंग कांग्रेस इन प्योर गोल्ड' है।

Open in App

नई दिल्ली, 22 मईः अंग्रेजी उपन्यासकार चेतन भगत ने मौजूदा समय में चल रही राजनीति को लेकर आम नागरिकों को सलाह दी है और अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इस दौरान ट्वीट कर कांग्रेस के ऊपर हमला बोलकर उसे आड़े हाथ लिया है, जिसके बाद वह ट्रोल हो गए। बता दें, चेतन भगत इस साल अपनी एक किताब रिलीज करने वाले हैं, जिसका नाम 'पेंटिंग कांग्रेस इन प्योर गोल्ड' है।

एक यूजर ने लिखा, बकलोल भक्तों से नफरत करो, हिंदुस्तान से खुद ही मोहब्बत हो जाएगी।अन्य ने ट्वीट किया, बाल नरेन्द्र की एक दुर्लभ तस्वीर नासा द्वारा बकलोल भक्तों के विशेष मांग पर आज ही जारी की गई है।

इसके अलावा ट्वीट किया गया, अगर आप एक सच्चे नागरिक हैं तो आपको विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग एक कला है नहीं कहना चाहिए था। पहले खुद में बदलवा करें जो आप दूसरे में देखना चाहते हैं। दरअसल, चेतन भगत ने ट्वीट कर लोगों को सलाह दी थी, 'मोदी या बीजेपी से नफरत करो। आपको अधिकार है, लेकिन कांग्रेस को शुद्ध सोने में लपेटने से पहले दो बार सोचिए। उनके समय में हुए बड़े घोटालों को मत भूलिए। जिसमें स्पेक्ट्रम, कोयला और यहां तक कि खेलों को भी नहीं बख्शा गया था। नागरिकों को चुनाव के दौरान सभी पार्टियों के उत्तरदायित्व को तय करना है।उन्होंने ट्वीट किया था, 'यदि आप एक सच्चे भारतीय नागरिक हैं तो चुनाव के दौरान तय करें, लेकिन फिर सभी पार्टियों को वास्तविक मुद्दों पर उत्तरदायी रखें, यहां तक कि जिस व्यक्ति के लिए आपने मतदान किया।' 

बता दें, इससे पहले भी कर्नाटक में जारी सियासी रस्साकशी के बीच चेतन भगत ने ट्वीट किया था। जहां कांग्रेस और जेडीएस बीजेपी पर अपने विधायकों को खरीदने की कोशिश का आरोप लगा रहे थी, वहीं चेतन भगत ने विधायकों की खरीदफरोख्त को एक तरह की कला बताया था।

उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि त्रिशंकु विधानसभा की सूरत में कोई नैतिक रास्ता नहीं बचता, तो अब दोनों ही पक्ष नैतिकता सिखाना बंद करें, यह बेकार की कवायद है। हॉर्स ट्रेडिंग (विधायकों की खरीद-फरोख्त) भी एक कला है। बीजेपी और कांग्रेस के लिए एक और परीक्षा। देखते हैं, इसमें कौन बेहतर निकलता है।

टॅग्स :चेतन भगतकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए