लाइव न्यूज़ :

महिला से की 'गंदी बात', वीडियो वायरल होने के बाद तीन यूट्यूबर्स गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: January 13, 2021 13:00 IST

चेन्नई में तीन यूट्यूबर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये यूट्यूबर्स एक महिला के वीडियो के वायरल होने के बाद मुसीबत में फंसे हैं। महिला ने इनके चैनल पर सेक्सुअल इंटरकोर्स, सेक्सुअलिटी आदि पर बात की थी जो वायरल हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे'चेन्नई टॉक्स' नाम से से यूट्यूब चैनल चलाने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया है गिरफ्तारएक महिला की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, महिला के अनुसार शो की स्क्रिप्ट पहले से तय थीमहिला के अनुसार चैनल ने उससे कमेंट डिसेबल करने का वादा किया था, ऐसा नहीं हुआ और अब उसे लेकर ऑनलाइन भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं

ग्रेटर चेन्नई पुलिस ने 'चेन्नई टॉक्स' नाम से यूट्यूब चैनल चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई एक महिला की शिकायत के बाद की गई है। दरअसल चेन्नई टॉक्स से बात करती हुए एक महिला का एक वीडियो वायरल हो गया है जिसमें वो सेक्सुअल इंटरकोर्स, सेक्सुअलिटी आदि पर बात करती नजर आ रही है।

वीडियो में दिखता है कि महिला सेक्स, कामुकता जैसे विषयों पर विस्तार से बात करती नजर आ रही है और साथ खड़ा चैनल का होस्ट हंसता है। वीडियो वायरल होने के बाद अब महिला ने शिकायत की है कि ये शो पूरी तरह स्क्रिप्टेड था और चैनल ने वादा किया था इस वीडियो पर कमेंट को डिसेबल किया जाएगा।

महिला के अनुसार हालांकि उसे ये देखकर हैरानी हुई कि ये वीडियो अन्यू यूट्यूब चैनलों पर भी मौजूद था। साथ ही चैनल की ओर से कमेंट को डिसेबल भी नहीं किया गया था। उसके सेक्स और रिलेशनशिप पर इस तरह बात करने को देखते हुए कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भद्दे कमेंट किए और गालियां दी।

दिनेश, वीजे असेन और वीडियो जर्नलिस्ट अजय बाबू गिरफ्तार

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार 'चेन्नई टॉक्स' चैनल के मालिक दिनेश सहित वीजे असेन और कैमरामैन अजय बाबू को गिरफ्तार किया गया है।

शास्त्री नगर पुलिस ने बताया कि उन्हें ये सूचना मिली कि  चैनल का क्रू बसंत नगर बीच पर मौजूद है और लोगों से असहज कर देने वाले सवाल पूछे जा रहे हैं। बता दें कि इस चैनल के ज्यादातर वीडियो वॉक्स-पॉप अंदाज में हैं जिसमें लोगों से सीधे सवाल पूछे जाते हैं।

पुलिस ने चैनल क्रू के सभी उपकरण जब्त कर लिए हैं और आईपीसी की धारा 354(b), 294(b), 509, 506(ii) के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। तमिलनाडु महिला उत्पीड़न रोकथाम एक्ट के सेक्शन 4 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :चेन्नईयू ट्यूबयुट्यूब वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया