लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र से इंदौर आने वाले यात्रियों की हवाई अड्डे पर जांच, रेलवे स्टेशन पर कोई रोक-टोक नहीं

By भाषा | Updated: March 16, 2021 14:33 IST

Open in App

इंदौर, (मध्यप्रदेश), 16 मार्च कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र से इंदौर आने वाले यात्रियों को स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे पर प्रशासन की जांच से गुजरना पड़ रहा है, लेकिन रेल मार्ग से यहां पहुंच रहे लोगों के लिए महामारी की जांच का कोई इंतजाम नहीं किया गया है और वे बिना किसी रोक-टोक के शहर में दाखिल हो रहे हैं।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने मंगलवार को "पीटीआई-भाषा" को बताया, "महाराष्ट्र से इंदौर आए उन यात्रियों के नमूने हवाई अड्डे लिए जा रहे हैं, जो अपने साथ संक्रमणमुक्त होने की रिपोर्ट नहीं लाए थे। इन नमूनों की यात्रियों के खर्च पर आरटीपीसीआर पद्धति से जांच कराई जा रही है।"

उन्होंने बताया कि संबंधित यात्रियों से कहा है कि जब तक उनके नमूनों की जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती, तब तक वे अपने घरों में पृथक-वास में रहें।

बहरहाल, स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उन यात्रियों की कोविड-19 जांच का कोई इंतजाम नहीं है जो महाराष्ट्र से चलने या इस प्रदेश से होकर गुजरने वाली ट्रेनों से इंदौर पहुंच रहे हैं।

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने इसकी तसदीक करते हुए कहा, "इंदौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोविड-19 की जांच के लिए राज्य सरकार का कोई दल मौजूद नहीं है। इस बारे में राज्य सरकार ने हमसे कोई चर्चा भी नहीं की है।"

उन्होंने हालांकि बताया कि पश्चिम रेलवे अपने स्तर पर ट्रेनों को संक्रमणमुक्त कर रहा है और रेल यात्रियों को शारीरिक दूरी बनाए रखने तथा मास्क लगाने की हिदायत दी जा रही है।

महाराष्ट्र से आए यात्रियों की रेलवे स्टेशन पर कोविड-19 जांच नहीं कराए जाने के बारे में पूछे जाने पर मालाकार ने कहा, "रेलवे स्टेशन केंद्र सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है और हम राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के तौर पर वहां दखल नहीं दे सकते।"

गौरतलब है कि इंदौर, मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है और जिले में हर रोज पड़ोसी महाराष्ट्र से हजारों यात्री सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आते-जाते हैं।

चश्मदीदों ने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के बीच सड़क मार्ग के जरिये भी महाराष्ट्र से बड़ी तादाद में लोग इंदौर पहुंच रहे हैं और इन पर निगरानी का कोई ठोस सरकारी तंत्र मौजूद नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर इस साल 15 मार्च तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 62,675 मरीज मिले हैं। इनमें से 943 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?