लाइव न्यूज़ :

Chaudhary Charan Singh: गांव, गरीब और किसानों को समर्पित?,पीएम मोदी और सीएम योगी ने एक्स पर शेयर किया वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 23, 2025 10:03 IST

Chaudhary Charan Singh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेशवासियों को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती “किसान दिवस” की बधाई देते हुए कहा कि ‘‘चौधरी साहब का संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, शोषित, वंचित और किसान बंधुओं की समृद्धि के लिए समर्पित रहा’’।

Open in App
ठळक मुद्देChaudhary Charan Singh: राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता।Chaudhary Charan Singh: कृषि की प्रगति और किसानों की समृद्धि के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।Chaudhary Charan Singh: जीवन गांव, गरीब, शोषित, वंचित और किसान बंधुओं की समृद्धि के लिए समर्पित रहा।

नई दिल्लीः पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह का संपूर्ण जीवन गांव, गरीब और किसानों के लिए समर्पित रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के साथ-साथ कृषि की प्रगति और किसानों की समृद्धि के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कृतज्ञ राष्ट्र कभी भुला नहीं सकता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेशवासियों को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती “किसान दिवस” की बधाई देते हुए कहा कि ‘‘चौधरी साहब का संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, शोषित, वंचित और किसान बंधुओं की समृद्धि के लिए समर्पित रहा’’।

योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा, “किसानों के मसीहा, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।” उन्होंने पोस्ट में कहा, “अन्नदाता किसानों एवं प्रदेश वासियों को 'किसान दिवस' की हार्दिक बधाई।” योगी ने कहा, “चौधरी साहब का संपूर्ण जीवन गांव, गरीब, शोषित, वंचित और किसान बंधुओं की समृद्धि के लिए समर्पित रहा।”

उन्होंने कहा कि “डबल इंजन सरकार’’ चौधरी चरण सिंह की प्रेरणा से किसान साथियों के हितों के लिए प्रतिबद्धता पूर्वक कार्य कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर कहा, “अन्नदाता के कल्याण के प्रति समर्पित, किसानों के सच्चे मसीहा और देश के पूर्व प्रधानमंत्री “भारत रत्न” चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।”

उन्होंने इस अवसर पर समस्त देशवासियों को किसान दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार किसानों के सम्मान, समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए निरंतर और पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ताकि अन्नदाता का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हो।”

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर कहा, “किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए जीवनपर्यंत समर्पित रहने वाले, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन!” मौर्य ने पोस्ट में कहा, “कृषक कल्याण, सामाजिक न्याय और ग्रामीण भारत के सशक्तीकरण के प्रति उनका दूरदर्शी नेतृत्व राष्ट्रनिर्माण की अमूल्य धरोहर है।

देश व प्रदेश के समस्त अन्नदाताओं को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!” उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपनी पोस्ट में कहा, “किसानों के कल्याण हेतु आजीवन समर्पित रहने वाले पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। प्रदेश के समस्त अन्नदाता किसान भाइयों को किसान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!”

टॅग्स :चौधरी चरण सिंहनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथमेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप