लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF के तीन सुरक्षा कर्मी शहीद

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 28, 2019 12:41 IST

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ बीजापुर जिले के केशकुटुल क्षेत्र में हुई है। दोनों ओर से फायरिंग हुई। इस दौरान सीआरपीएफ का दो जवान शहीद हो गए।

Open in App

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए हैं। वहीं इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है तथा एक अन्य बालिका घायल हुई है।

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया​ कि जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत केशकुतुल गांव के करीब जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 199 वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल, सहायक उपनिरीक्षक मदन पाल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई है तथा एक बालिका घायल हुई है। मुठभेड़ के दौरान वहां एक वाहन आ गया जिससे उसमें सवार लोग गोलीबारी में फंस गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के दल को गश्त में रवाना किया गया था।

दल जब केशकुतुल गांव के करीब जंगल में था तब नक्सलियों ने सीआरपीएफ के दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में सीआरपीएफ के दो पुलिसकर्मी सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए।

वहीं सहायक उपनिरीक्षक मदन पाल घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान एक महिला की भी मौत हो गई तथा एक बालिका घायल हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल स्थल के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया।

घायलों को भैरमगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब घायल एएसआई मदन पाल को जगदलपुर रवाना किया जा रहा था तब रास्ते में उनकी भी मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने सीआरपीएफ जवानों से एक एके-47 रायफल, चार मैग्जिन, एक बुलेट प्रुफ जैकेट और एक वायरलेस सेट भी लूट लिया है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 

आपको बता दें कि झारखंड सिमडेगा जिले के बानो के उरमू जंगल में 19 जून की रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हुई थी। इस दौरान एक नक्सली को मार गिराया गया था। मारे गये नक्सली के पास से पुलिस ने एक एके-47 बरामद किया था। जिस नक्सली को पुलिस और सीआरपीएफ की 94वीं बटालियन ने मार गिराया था, वह पीएलएफआई का एरिया कमांडर था। 

पिछले दिनों सरायकेला में 4 नक्सली वारदातों के दौरान पुलिस को भारी नुकसान उठाना पडा था। सरायकेला में नक्सलियों ने पांच पुलिसवालों की निर्मम हत्या की थी और एक जगह आईईडी ब्लास्ट में 26 जवान घायल हुए थे। सरायकेला हमले के बाद पुलिस की भारी किरकिरी हुई थी और पुलिस का मनोबल भी गिरा था। 

टॅग्स :नक्सलसीआरपीएफछतरपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतअमित शाह का अब नशे पर करारा प्रहार

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत