लाइव न्यूज़ :

रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए कोर्ट ने ग्रामीण को दी ये सजा, बाइक से मारी थी बंद रेलवे फाटक को टक्कर

By भाषा | Updated: January 7, 2020 19:44 IST

छत्तीसगढ़: मामले की जांच के बाद अदालत में यादव के खिलाफ परिवाद-पत्र प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने सोमवार को इस मामले में अपना फैसला सुनाया।

Open in App

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अदालत ने ग्रामीण को अदालत उठने तक की सजा सुनाई। रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने मंगलवार यहां बताया कि विशेष रेलवे मजिस्ट्रेट विजेंद्र सोनवानी की अदालत ने रेलवे फाटक को नुकसान पहुंचाने के आरोप में नारद राम यादव (32) को अदालत उठने तक की सजा सुनाई। 

अधिकारियों ने बताया कि यादव पर आरोप था कि उसने 12 जून वर्ष 2018 को अपनी मोटरसाइकिल से बंद रेलवे फाटक को टक्कर मारकर रेल प्रशासन को पांच हजार रूपए का नुकसान पहुंचाया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरपीएफ ने यादव के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं यादव का वाहन भी जब्त कर लिया गया। 

मामले की जांच के बाद अदालत में यादव के खिलाफ परिवाद-पत्र प्रस्तुत किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने सोमवार को इस मामले में अपना फैसला सुनाया। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अभियुक्त के अधिवक्ता ने प्रथम अपराध होने और अपराध की प्रकृति के आधार पर न्यूनतम दण्ड से दण्डित करने की याचना की है। 

वहीं अभियुक्त रेलवे को हुई क्षति को अदा करने के लिए तैयार है। फैसले में कहा गया है कि अभियुक्त कोई आदतन अपराधी नहीं है, संभवतः उसके खिलाफ यह पहला अपराध है। अपराध सामाजिक घृणा पैदा करने वाला नहीं है, बल्कि उपेक्षा के कारण रेलवे को क्षति पहुंची है। 

वहीं यह मामला ऐसा भी नहीं है कि अभियुक्त के कारण कोई रेल दुर्घटना होते-होते बची हो। इसलिए सभी तथ्य और परिस्थितियों को देखते हुए आरोपी को धारा 160 (बी) रेल अधिनियम के अपराध के आरोप में अदालत उठने तक की सजा से दण्डित किया जाता है।

अदालत ने यादव को पांच हजार रुपये जुर्माना अदा करने के लिए भी कहा। जुर्माना नहीं देने पर दो माह कारवास की सजा का प्रावधान है। अदालत ने जुर्माने की राशि रेलवे को देने का आदेश दिया है।

टॅग्स :भारतीय रेलछत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह