लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः BJP विधायक को जान से मारने की दी गई धमकी, विधानसभा में हंगामे के चलते कार्यवाही हुई बाधित

By भाषा | Updated: November 27, 2019 20:42 IST

छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मंगलवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने विधायक अजय चंद्राकर के मोबाइल पर फोन कर अभद्र व्यवहार किया था। विधायक ने पुलिस महानिदेशक को फोन पर तत्काल इस घटना की सूचना दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को विपक्ष के सदस्यों ने पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद विपक्ष के नेता धरम लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को जान से मारने की धमकी दी गई है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को विपक्ष के सदस्यों ने पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। विधानसभा में प्रश्नकाल के बाद विपक्ष के नेता धरम लाल कौशिक ने कहा कि भाजपा विधायक अजय चंद्राकर को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह गंभीर मामला है।

कौशिक ने कहा, ‘‘राज्य सरकार विधायकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ले।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों को संरक्षण प्राप्त है इसलिए इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा, ‘‘यह गंभीर मामला है कि विधानसभा सत्र चल रहा है और विधायक को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।’’

बाद में राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा, ‘‘मंगलवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति ने विधायक अजय चंद्राकर के मोबाइल पर फोन कर अभद्र व्यवहार किया था। विधायक ने पुलिस महानिदेशक को फोन पर तत्काल इस घटना की सूचना दी थी।

सूचना मिलते ही पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर गुप्तचर शाखा ने फोन करने वाले की पहचान की और रात में ही दुर्ग पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।’’ साहू ने बताया, ‘‘आरोपी का नाम जसपाल सिंह रंधावा है। वह दुर्ग का रहने वाला है।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी ने पूछताछ पर पुलिस को बताया, ‘‘उसका रेत खदान का व्यवसाय है तथा धमतरी जिले के देवरी, बिलादा, हथबंद और अम्लीडीह में रेत का काम चलता है। पड़ोसी ग्राम हथबंद में नवीन चंद्राकर और नागू चंद्राकर का रेत का काम चल रहा है, लेकिन उसका रेत का कार्य बंद करा दिया गया है, जिससे वह परेशान था।’’

मंगलवार को गांव वालों ने जसपाल सिंह को विधायक का नंबर दिया और इस पर बात करने को कहा। आरोपी रंधावा ने फोन पर बात कर विधायक से अभद्र व्यवहार किया। गृह मंत्री ने बताया कि रंधावा को दण्ड प्रकिया संहिता की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उसे अदालत के सामने प्रस्तुत किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘विधायक ने प्राथमिकी दर्ज कराने से मना किया है। अगर वह चाहेंगे तो तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। रात्रि में ही विधायक को अतिरिक्त सुरक्षा अधिकारी उपलब्ध कराए गए थे, जिन्हें स्वयं विधायक के अनुरोध पर आज वापस लिया जा रहा है।’’

मंत्री ने कहा कि राज्य की सरकार और पुलिस, विधायकों तथा सभी जन प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। मंत्री के वक्तव्य के बाद विपक्ष के नेता कौशिक ने कहा, ‘‘पुलिस को इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए थी। जब विधायक चंद्राकर ने स्वयं इसकी सूचना मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक को फोन पर दी तब उन्हें मामला दर्ज करवाने की जरूरत क्यों है।’’

वहीं, विधायक अजय चंद्राकर ने कहा, ‘‘राज्य के गृह मंत्री ने अपने वक्तव्य में जिन गांवों की जानकारी दी है जहां से आरोपी रेत खुदाई का कार्य करते हैं वह उनके विधानसभा क्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने न तो किसी को रेत खुदाई रोकने के लिए कहा है और न ही किसी रेत खुदाई करने वाले से उनका संबंध है।’’

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)छत्तीसगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब