लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में चार्टर्ड अकांउटेंट की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: March 16, 2021 16:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च उत्तर पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में कथित रूप से अज्ञात व्यक्तियों ने 45 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि चार्टर्ड अकाउंटेंट अनिल अग्रवाल मजलिस पार्क इलाके में रहते थे।

उत्तर पश्चिम दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऊषा रंगनानी ने बताया, “ मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गोली चलने की घटना में एक व्यक्ति के जख्मी होने की पीसीआर को सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। घायल व्यक्ति को शालीमार बाग के फोर्टि्स अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

आदर्श नगर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और इलाके की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

उन्होंने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी