लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः RSS मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ आरोप तय, अब चलेगा केस

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 12, 2018 11:49 IST

Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी की ओर से पेश भिवंडी के फौजदारी वकील नारायण अय्यर ने बताया था कि अदालत 2014 के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आरोप तय कर सकती है।

Open in App

मुबंई, 12 जूनः महात्मा गांधी की हत्या में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की कथित 'संलिप्तता' के आरोप से जुड़े अदालती मामले में सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र के भिवंडी में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश हुए। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ दायर किए गए मानहानि के केस में भारतीय दंड संहिता की धारा 499 के 500 तहत आरोप तय किए।इससे पहले राहुल गांधी की ओर से पेश भिवंडी के फौजदारी वकील नारायण अय्यर ने बताया था कि अदालत 2014 के मामले में कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आरोप तय कर सकती है। मानहानि मामला छह मार्च 2014 को एक चुनावी रैली में राहुल गांधी के कथित बयान से जुड़ा है, जिसमें आरएसएस को महात्मा गांधी की हत्या से जोड़ा गया था। 

राहुल गांधी से भिवंडी अदालत ने 12 जून को उसके सामने पेश होने को कहा था। आरएसएस के एक स्थानीय कार्यकर्ता राजेश कुंते ने यह मामला दर्ज कराया था। अदालत में पेश होने के लिए राहुल ही मुबंई पहुंच गए और मुंबई एयरपोर्ट पर उनके पार्टी के नेता संजय निरूपम ने मुलाकात की।  

इधर, बताया जा रहा है कि राहुल गांधी मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने के बाद मुंबई में पार्टी से जुड़े कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे, जहां वे आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रणनीति बना सकते हैं।

ऐसी भी खबरें हैं कि गांधी राकांपा नेता शरद पवार से भी मुलाकात कर सकते हैं, लेकिन कांग्रेस महासचिव और पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मोहन प्रकाश ने इससे इनकार किया। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी के आधिकारिक कार्यक्रम में पवार से मुलाकात शामिल नहीं है। कांग्रेस की ओर से गांधी केमहाराष्ट्र दौरे को लेकर जो ब्योरा जारी किया गया है उसके मुताबिक वह सुबह 11 बजे भिवंडी की अदालत पहुंचेंगे। 

गांधी शाम चार बजे मुंबई के गोरेगांव में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के नगर सेवकों से संवाद करेंगे।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :राहुल गाँधीकांग्रेसआरएसएसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो