मुंबई में 27 लाख से अधिक मूल्य का चरस बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Published: May 12, 2021 04:46 PM2021-05-12T16:46:07+5:302021-05-12T16:46:07+5:30

Charas worth more than 27 lakhs recovered in Mumbai, person arrested | मुंबई में 27 लाख से अधिक मूल्य का चरस बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई में 27 लाख से अधिक मूल्य का चरस बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई, 12 मई मुंबई के उपनगर अंधेरी में 42 वर्षीय व्यक्ति को चरस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति के पास से 27.90 लाख रुपये मूल्य के चरस बरामद किये गये। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में बताया।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई अपराध शाखा यूनिट-10 के अधिकारी अंधेरी एमआईडीसी इलाके में मंगलवार शाम गश्त पर थे तभी उन्होंने आरोपी सचिन मानसिंह कदम को एक बैग के साथ देखा। कदम वहां किसी का इंतजार कर रहा था।

उन्होंने बताया कि गश्त दल से पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली और आरोपी के पास से 27.90 लाख रुपये मूल्य का 970 ग्राम चरस बरामद किया। आरोपी पास के ठाणे जिला में दिवा का रहने वाला है।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर पता चला कि अन्य आरोपी ने उसे ये प्रतिबंधित सामग्री दी थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशीला पदार्थ रोकथाम कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Charas worth more than 27 lakhs recovered in Mumbai, person arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे