लाइव न्यूज़ :

चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, राज्य के पहले दलित सीएम

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2021 12:07 IST

चरणजीत सिंह चन्नी के पंजाब का सीएम पद का शपथ लेने के बाद मौजूद राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें बधाई दी। चरणजीत सिंह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचरणजीत सिंह चन्नी को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।इसके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।शपथ के ठीक बाद राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू ने राजभवन में चन्नी को बधाई दी।

चंडीगढ़: चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को पंजाब के नए सीएम के तौर पर शपथ ले ली। इसके अलावा सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान मौजूद राहुल गांधी और पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने चन्नी को शपथ लेने पर राजभवन में मिलकर बधाई दी। माना जा रहा है कि सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओम प्रकाश सोनी राज्य के उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं। चरणजीत सिंह पंजाब के पहले दलित नेता हैं, जो राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

चन्नी को रविवार को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर ये जानकारी दी थी। प्रदेश में 30 प्रतिशत से अधिक दलित आबादी है। इससे पहले पंजाब कांग्रेस में लगातार विवाद के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 

अमरिंदर सिंह ने कहा था कि विधायकों की बार-बार बैठक बुलाए जाने से उन्होंने अपमानित महसूस किया, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया।

बता दें कि चन्नी दलित सिख (रामदसिया सिख) समुदाय से आते हैं और अमरिंदर सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थे।वह रूपनगर जिले के चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

वह इस क्षेत्र से साल 2007 में पहली बार विधायक बने और इसके बाद लगातार जीत दर्ज की। वह शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन के शासनकाल के दौरान साल 2015-16 में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी थे। वहीं, रंधावा जट सिख और सोनी हिंदू समुदाय से आते हैं।

देर से पहुंचे राहुल गांधी

इस बीच खबर है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शपथ ग्रहण होने के कुछ मिनटों के बाद राजभवन पहुंचे और तीनों नेताओं को बधाई दी। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी को पहुंचने में कुछ मिनटों का विलंब हो गया था।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि चन्नी मुख्यमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की पसंद हैं। सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री चन्नी आज दिन में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मुलाकात कर उन्हें मनाने की कोशिश कर सकते हैं।

टॅग्स :Charanjit Singh Channiअमरिन्दर सिंहराहुल गांधीनवजोत सिंह सिद्धूNavjot Singh Sidhu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो