Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 ने चंद्रमा पर की सॉफ्ट लैंडिंग, ISRO ने रचा इतिहास
By मनाली रस्तोगी | Updated: August 23, 2023 18:08 IST2023-08-23T17:55:58+5:302023-08-23T18:08:16+5:30
चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है।

फोटो क्रेडिट: ANI
बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 की दुनिया भर में चर्चा हो रही है। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर ली है।
Chandrayaan-3 lander Vikram touches down on the Moon's South Pole pic.twitter.com/jTp6R8haYi
— ANI (@ANI) August 23, 2023
देश का तीसरा चंद्र मिशन 'चंद्रयान-3' को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया था। यह 'चंद्र मिशन' वर्ष 2019 के 'चंद्रयान-2' का अनुवर्ती मिशन है। भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की 'सॉफ्ट लैंडिंग' का है। 'चंद्रयान-2' मिशन के दौरान अंतिम क्षणों में लैंडर 'विक्रम' पथ विचलन के चलते 'सॉफ्ट लैंडिंग' करने में सफल नहीं हुआ था।
#WATCH | Live from ISRO Mission Control | Chandrayaan 3 begins its historic landing on the Moon’s South Pole | Sriharikotahttps://t.co/2TkI33JJD0
— ANI (@ANI) August 23, 2023
इस मिशन में सफलता मिलने के बाद भारत ऐसी उपलब्धि हासिल कर चुके अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ जैसे देशों की सूची में शामिल हो गया। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, 'चंद्रयान-3' कार्यक्रम के तहत इसरो अपने चंद्र मॉड्यूल की मदद से चंद्र सतह पर 'सॉफ्ट-लैंडिंग' और चंद्र भूभाग पर रोवर की चहलकदमी का प्रदर्शन करके नई सीमाएं पार करने वाला है।
PM Modi witnesses Chandrayaan-3 Mission touchdown on the lunar surface pic.twitter.com/LtzQCGNtnt
— ANI (@ANI) August 23, 2023