Chandrayaan-3: चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद सामने आई चंद्रयान-3 की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'भारत मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया'

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 23, 2023 18:41 IST2023-08-23T18:39:09+5:302023-08-23T18:41:12+5:30

भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है। अन्य देश अमेरिका, रूस और चीन हैं।

Chandrayaan-3 first reaction after soft-landing on Moon says India I reached my destination | Chandrayaan-3: चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग के बाद सामने आई चंद्रयान-3 की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'भारत मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया'

फोटो क्रेडिट: ANI

Highlightsचंद्रमा पर बुधवार को सॉफ्ट-लैंडिंग के बाद चंद्रयान-3 की पहली प्रतिक्रिया सामने आईभारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 ने चांद की सतह को छुआभारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है

नई दिल्ली: चंद्रमा पर बुधवार को सॉफ्ट-लैंडिंग के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में चंद्रयान-3 ने कहा कि उसके साथ-साथ पूरा देश भी अपनी मंजिल यानी चंद्रमा पर पहुंच गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस एलएम की साफ्ट लैंडिग कराने में सफलता हासिल की।

भारतीय समयानुसार शाम करीब छह बजकर चार मिनट पर इसने चांद की सतह को छुआ। इसके साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर साफ्ट लैंडिंग कराने वाला दुनिया का पहला देश तथा चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करने वाले चार देशों में शामिल हो गया है। इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर अंतरिक्ष विज्ञान में सफलता की एक नयी इबारत रची।

वैज्ञानिकों के अनुसार इस अभियान के अंतिम चरण में सारी प्रक्रियाएं पूर्व निर्धारित योजनाओं के अनुरूप ठीक से चली। यह एक ऐसी सफलता है जिसे न केवल इसरो के शीर्ष वैज्ञानिक बल्कि हर भारतीय टीवी की स्क्रीन पर टकटकी बांधे देख रहा था। लैंडर 'विक्रम' और रोवर 'प्रज्ञान' से लैस एलएम ने बुधवार शाम 6:04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जो अब तक किसी भी देश को हासिल नहीं हुई है।

इसरो के अनुसार, चंद्रमा की सतह और आसपास के वातावरण का अध्ययन करने के लिए लैंडर और रोवर के पास एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के लगभग 14 दिन के बराबर) का समय होगा। हालांकि, वैज्ञानिकों ने दोनों के एक और चंद्र दिवस तक सक्रिय रहने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Chandrayaan-3 first reaction after soft-landing on Moon says India I reached my destination

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे