Chandra Grahan 2021: अगले महीने इस दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, अभी नोट कर लें समय और तारीख
By रुस्तम राणा | Updated: October 18, 2021 15:56 IST2021-10-18T15:41:07+5:302021-10-18T15:56:23+5:30
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा। इसके अलावा अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण 2021
इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण अगले महीने लग रहा है। ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से ग्रहण काल को अच्छा नहीं माना जाता है। यही कारण है कि इस अवधि में पूजा-पाठ के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को नहीं किया जाता है। साल 2021 में दो चंद्र ग्रहण बताए गए थे, जिसमें से पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को लगा था, जबकि दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर में लगेगा। आइए जानते हैं कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण?
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर शुक्रवार को लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा जो भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में ही कुछ समय के लिए दिखाई देगा। इसके अलावा अमेरिका, उत्तरी यूरोप, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में इस चंद्र ग्रहण को देखा जा सकेगा।
चंद्र ग्रहण का समय
भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 19 तारीख को सुबह 11:34 मिनट से शुरू होकर शाम 05:33 मिनट पर खत्म हो जाएगा। भारत में ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा।
इस राशि नक्षत्र में लगेगा ग्रहण
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि के दिन वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगेगा। वृषभ राशि के जातकों के लिए यह अवधि समस्याकारक रह रहती है। इस राशि के जातकों को बहस और फिजूल खर्ची से बचने की सलाह दी जाती है।
चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानियां
वैसे तो इस दौरान सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। किंतु धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए। इस दौरान मन में ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान शिव आराधना करने से लाभ मिलता है।