लाइव न्यूज़ :

चंडीगढ़ नगर निगमः भाजपा ने कांग्रेस को दिया झटका, पार्षद हरप्रीत कौर बबला अपने पति और कांग्रेस नेता देविंदर के साथ बीजेपी में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2022 20:43 IST

Chandigarh Congress Municipal Corporation- नगर निगम के 35 वार्ड में से आम आदमी पार्टी ने 14 पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा ने 12, कांग्रेस ने आठ और शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट जीती। 

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व पार्षद बबला जिनकी पत्नी इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित एक वार्ड से पार्षद हैं।सांसद किरण खेर, भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण सूद और वरिष्ठ नेता संजय टंडन भी मौजूद थे।सीएम खट्टर ने हरप्रीत और उनके पति का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया।

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। नतीजे आने के कुछ दिन बाद कांग्रेस की टिकट पर जीत दर्ज करने वाली पार्षद हरप्रीत कौर बबला रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।

नए पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर निगम भवन की दर्शक दीर्घा में स्थानीय पार्टी अध्यक्ष सुभाष चावला और पूर्व नेता प्रतिपक्ष देविंदर सिंह बबला के बीच करीब-करीब मारपीट हो जाने से कांग्रेस में कलह खुल गई है। पूर्व पार्षद बबला जिनकी पत्नी इस बार महिलाओं के लिए आरक्षित एक वार्ड से पार्षद हैं।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में वार्ड संख्या 10 से पार्षद बनीं हरप्रीत ने अपने पति और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता देविंदर बबला के साथ भाजपा का दाम थाम लिया। इस मौके पर स्थानीय सांसद किरण खेर, भाजपा की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अरुण सूद और वरिष्ठ नेता संजय टंडन भी मौजूद थे।

खट्टर ने हरप्रीत और उनके पति का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया और कहा कि यह खुशी की बात है कि दोनों ने कांग्रेस को छोड़ दिया। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे 27 दिसंबर को घोषित किये गए थे, जिसमें खंडित जनादेश सामने आया है। निगम के 35 वार्ड में से आम आदमी पार्टी ने 14 पर जीत दर्ज की जबकि भाजपा ने 12, कांग्रेस ने आठ और शिरोमणि अकाली दल ने एक सीट जीती। 

टॅग्स :BJPकांग्रेसमनोहर लाल खट्टरहरियाणाHaryana
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब