लाइव न्यूज़ :

चकमा स्वायत्त जिला परिषदः मिजोरम में भाजपा को झटका, आठ में से छह सदस्य एमएनएफ में शामिल, जानें इसके बारे में

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 30, 2021 20:12 IST

Chakma Autonomous District Council: एमएनएफ विधायक दल की बैठक बाद दुर्जय धन चकमा को नेता चुना गया। CADC के मुख्य कार्यकारी सदस्य (CEM) मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के रसिक मोहन चकमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देCADC मिजोरम में एकमात्र भाजपा गढ़ है।4 राज्य के राज्यपाल द्वारा नामित किए जाते हैं।परिषद में 24 सदस्य होते हैं, जिनमें से 20 निर्वाचित होते हैं।

Chakma Autonomous District Council: भाजपा को चकमा स्वायत्त जिला परिषद (CADC) में बड़ा झटका लगा है। आठ सदस्यों में से छह ने भगवा पार्टी छोड़ दी और 27 मार्च को एमएनएफ (MNF) में शामिल हो गए।

एमएनएफ नेता और खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने कहा कि भाजपा सदस्य पार्टी में शामिल हो गए। बुद्धलीला चकमा, अजय कुमार चकमा, ओनीश मय चकमा, अनिल कांति चकमा, हीरानंद तोंगचांगया और संजीव चकमा को पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान शामिल कराया गया। 

एमएनएफ में शामिल होने के बाद बुद्धलीला चकमा ने कहा कि सीएडीसी के लोगों से केंद्रीय भाजपा नेताओं द्वारा किए गए किसी भी वादे को पूरा करने में विफल रहा। इसका हमें खेद है। चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) रसिक मोहन चकमा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

चकमा लोगों के लिए 1972 में CADC की स्थापना की गई थी

चकमा लोगों के लिए 1972 में CADC की स्थापना की गई थी। परिषद में 24 सदस्य होते हैं, जिनमें से 20 निर्वाचित होते हैं और 4 राज्य के राज्यपाल द्वारा नामित किए जाते हैं। वर्तमान में, MNF में 18 निर्वाचित सदस्य हैं, जबकि भाजपा के परिषद में 2 निर्वाचित सदस्य हैं।

रसिक मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के सदस्य हैं। रसिक ने इस्तीफा राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को सौंपा। परिषद के अध्यक्ष एच अमरेश चकमा को 26 मार्च को बजट सत्र की पहली बैठक के दौरान लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद हटा दिया गया था, जिसके दो दिन बाद रसिक ने इस्तीफा दिया है।

वक्तव्य में कहा गया कि रसिक मोहन चकमा के इस्तीफे के साथ ही सीएडीसी की वर्तमान कार्यकारी समिति भंग हो गई है और नई समिति का गठन किया जाएगा। इस बीच सीएडीसी में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है क्योंकि उसके आठ में से छह सदस्य पार्टी छोड़कर 27 मार्च को एमएनएफ में शामिल हो गए। एमएनएफ की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई

टॅग्स :मिज़ो नेशनल फ्रंटभारतीय जनता पार्टीमिज़ोरम चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे