लाइव न्यूज़ :

‘चालबाज इन लंदन’ ने डबल रोल में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

By भाषा | Updated: April 3, 2021 19:27 IST

Open in App

मुंबई,तीन अप्रैल अभिनेत्री श्रद्धा कपूर रोमांटिक-कॉमेडी ‘‘चालबाज इन लंदन’’ में दिखाई देंगी, इसका निर्देशन पंकज पराशर कर रहे हैं जिन्होंने 1989में श्रीदेवी अभिनीत ‘‘चालबाज’’ का निर्देशन किया था।

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार की टी-सीरीज और निर्देशक अहमद खान तथा शायरा खान की ‘पेपर डॉल इंटरटेन्मेंट’’ साथ मिल कर रहे हैं।

कपूर ने कहा कि वह फिल्म में दोहरी भूमिका (डबल रोल) निभाने को ले कर उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ हालांकि मेरे ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन मैं प्रसन्न हूं कि भूषण जी और अहमद जी को लगा कि मैं इसे कर पाऊंगी।’’

कपूर ने एक बयान में कहा,‘‘ पंजस सर के साथ काम करना मेरे लिए एक बड़ा अवसर और सीखने का अवसर है, जिन्होंने इतने वर्षों तक हमारा मनोरंजन किया है। इस यात्रा का इंतजार है।’’

वहीं पराशर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कपूर कॉमेडी फिल्म में डबल रोल अच्छे से निभा सकेंगी।

उन्होंने कहा,‘‘ मेरे लिए ‘चालबाज इन लंदन’ जैसी फिल्म के लिए उनसे अच्छा कोई नहीं हो सकता था। मैं भूषण कुमार और अहमद खान का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मेरे पर भरोसा किया। अब मैं इस फिल्म पर काम करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता।’’

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह फिल्म 1989 में आई फिल्म ‘चालबाज’ का रीमेक होगी अथवा नहीं।

भूषण कुमार ने कहा,‘‘ हम श्रद्धा के साथ फिर से काम करने में बेहद खुश हैं। वह बहुत पेशेवर हैं, अपने काम के प्रति बेहद समर्पित हैं और उनके साथ काम करना बहुत आसान है, इसलिए वह हमारी पहली पसंद हैं। साथ ही श्रद्धा रोल में एकदम फिट बैठतीं हैं, एक फिल्म में दो अलग-अलग श्रद्धा देखना काफी मजेदार रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो