लाइव न्यूज़ :

जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा के लिये केंद्रीय टीम झारखंड पहुंची

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की एक बहु-विषयक टीम झारखंड के दौरे पर है जहां वह मिशन की प्रगति और कार्यान्वयन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा के अलावा जमीनी स्तर पर स्थिति का अवलोकन करेगी एवं राज्य की टीम के साथ बातचीत करेगी ।

जल शक्ति मंत्रालय के बयान के अनुसार, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन की यह टीम झारखंड के चार जिलों रांची, धनबाद, खूंटी और हजारीबाग का दौरा 6 से 9 सितंबर के बीच कर रही है।

इसमें कहा गया है कि झारखंड राज्य की योजना 2023-24 तक सभी परिवारों को शत प्रतिशत नल से घर को पानी के कनेक्शन (एफएचटीसी) से जोड़ने की है। राज्य के 59.24 लाख ग्रामीण परिवारों में से 8.60 लाख (14.5%) परिवारों को नल से जल कनेक्शन प्राप्त है।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, 15 अगस्त, 2019 को जल जीवन मिशन की शुरूआत के समय झारखंड में केवल 3.45 लाख (5.85%) ग्रामीण परिवारों को नल से जल की आपूर्ति हो रही थी। पिछले 24 महीनों में, राज्य में 5.15 लाख परिवारों (8.7%) को नल से जल कनेक्शन प्रदान किया गया है।

जल शक्ति मंत्रालय ने कहा कि ग्रामीण परिवारों में नल से जल आपूर्ति प्रदान करने वाली राष्ट्रीय औसत में हुई 23% बढ़ोत्तरी की तुलना में झारखंड में यह प्रगति बहुत ही धीमी रही है।

मंत्रालय के अनुसार, राज्य को 2020-21 के दौरान 572.24 करोड़ रुपये का केंद्रीय अनुदान आवंटित किया गया, लेकिन यह केवल 143.06 करोड़ रुपये ही प्राप्त कर सका और ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल की आपूर्ति के कार्यान्वयन की रफ्तार धीमी होने के कारण 429.18 करोड़ रुपये उसे वापस करने पड़े।

बयान के अनुसार, 2024 तक हर घर नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित करने में राज्य को सहायता प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य के लिए केंद्रीय आवंटन को चार गुना बढ़ाकर 2,479.88 करोड़ रुपये कर दिया है।

इस बढ़े हुए केंद्रीय आवंटन और राज्य के 2,617.81 करोड़ रुपये के बराबरी के योगदान के साथ, झारखंड राज्य को 2021-22 में जल आपूर्ति कार्यों के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत 5,235.62 करोड़ रुपये का परिव्यय उपलब्ध है।

जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस बात पर बल दिया है कि लक्ष्य की प्राप्ति समयबद्ध रूप से करने के लिए सभी गांवों में नल से जल कनेक्शन प्रदान करने का काम शुरू किया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले