लाइव न्यूज़ :

गुलाब नबी आजाद के बयान का लश्कर ने किया समर्थन, रवि शंकर बोले- शर्मनाक, इससे पाकिस्तान खुश होगा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 22, 2018 13:22 IST

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनका ये बयान गैर जिम्मेदाराना और देश को तोड़ने वाला बयान है। पीएम मोदी से नफरत करने के चलते उन्होंने ऐसा शर्मनाक बयान दिया है। कांग्रेस देश को तोड़ने वालों के साथ खड़ी है।  

Open in App

नई दिल्ली, 22 जून। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उनका ये बयान गैर जिम्मेदाराना और देश को तोड़ने वाला बयान है। पीएम मोदी से नफरत करने के चलते उन्होंने ऐसा शर्मनाक बयान दिया है। कांग्रेस देश को तोड़ने वालों के साथ खड़ी है। कांग्रेस के नेताओं का आतंकी संगठन लश्कर ने समर्थन किया है। एक निजी टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि केंद्र सरकार की दमनकारी नीति का सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को भुगतना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें: अनंतनाग मुठभेड़ में DGP एसपी वैद ने कहा- सूचना मिलते ही लिया एक्शन, तीनों आतंकी ढेर

कांग्रेस नेता गुलाब नबी आजाद ने कहा कि, एक आतंकी को मारने के लिए 13 नागरिकों को मार दिया जाता है। हाल के आंकड़ों पर गौर करें तो सेना की कार्रवाई नागरिकों के खिलाफ ज्यादा और आंतकियों के खिलाफ कम हुई है। घाटी में हालात बिगड़ने का मुख्य कारण यह है कि मोदी सरकार बातचीत करने की बजाय कार्रवाई करने में ज्यादा यकीन रखती है। ऐसा लगता है कि वे हमेशा हथियार इस्तेमाल करना चाहते हैं।

इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पिछली सरकार और साल 2014 में बनी मोदी सरकार के आंकड़ों को बताते हुए कहा कि, पिछले तीन सालों में आतंकियों और उनकी मदद करने की कमर टूटी है। हमरी सरकार ने आतंकियों के खिलाफ मोर्चा बंदी की है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि, गुलाब नबी आजाद के इस शर्मनाक बयान से पाकिस्तान खुश होगा।

यह भी पढ़ें: आतंकियों का सफाया करने जम्मू-कश्मीर पहुंचे ब्लैक कैट एनएसजी कमांडोः रिपोर्ट्स

उन्होंने कहा कि, गुलाम नबी आजाद के इस बयान से पाकिस्तान खुश होगा। वहीं गुलाम नबी आजाद के इस बयान का आतंकी संगठन लश्कर-ऐ-तैयबा ने समर्थन किया है। लश्कर ने गुलाम नबी आजाद के बयान का समर्थन करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के प्रवक्ता अब्दुल्ला गजनवी ने कहा है कि, वहां के नेता गुलाम नबी आजाद ने जो बात कही है वह बिल्कुल सही है। भारत की ओर से एक बार फिर जगमोहन (पूर्व में जम्मू-कश्मीर के गवर्नर) के समय को लागू किया जा रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :रविशंकर प्रसादगुलाम नबी आजादकांग्रेसराहुल गाँधीजम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील