लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार को किसानों की परवाह नहीं : गहलोत

By भाषा | Updated: February 12, 2021 16:24 IST

Open in App

जयपुर, 12 फरवरी राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को संवेदनहीन बताते हुए कहा कि उसे किसानों की परवाह नहीं है।

हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा कस्बे में किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जब से मोदी सरकार आई है उनकी फासीवादी सोच है वे लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। किसान, मजदूर, आम आदमी दुखी हो गया है। उनकी कथनी और करनी में अंतर है और देश में लोकतंत्र खत्म हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से सरकार में आज जो लोग बैठे हुए हैं उनका ना लोकतंत्र में ना धर्मनिरपेक्षता में, और ना समाजवाद में विश्वास है इसलिये आज हम देख रहे है कि किस प्रकार से 70 दिन से ज्यादा हो गये किसानों को दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए। 100 से ज्यादा लोग मारे जा चुके है। सरकार को परवाह ही नहीं है, इतनी संवेदनहीन सरकार।

गहलोत ने कहा, ‘‘हमने कभी सोचा नहीं होगा कि देश में वे लोग आयेंगे जो अन्नदाता से इस प्रकार का व्यवहार करेंगे। उनको किस प्रकार आतंकवादी,खालिस्तानी, आंदोलनजीवी ... पता नहीं क्या क्या शब्दों का उपयोग करते है। संसद के अंदर भी संसद के बाहर भी। यह प्रधानमंत्री की गरिमा के खिलाफ है। इस प्रकार के व्यक्तव्य देना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता है। पूरा मुल्क देख रहा है। वह धीरे धीरे समझ गया है यह नौंटकी चलने वाली नहीं है। कितनी भी नौंटकी कर लो।’’

महापंचायत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी संबोधित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर