लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्डः फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अब मई में!

By एसके गुप्ता | Updated: October 28, 2020 20:15 IST

बोर्ड परीक्षाओं के जारी होने वाली शेड्यूल को लेकर दिल्ली सहित कुछ राज्यों ने बोर्ड से कहा है कि इन परीक्षाओं को फरवरी के स्थान पर मई के बाद आयोजित किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देकाउंसिल फोर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से भी सीबीएसई की परीक्षा तिथियों का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि सीबीएसई की परीक्षाओं के साथ ही दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।अधिकारी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि कोरोना काल में स्कूलों के अंदर ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है।

नई दिल्लीः केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों का शेड्यूल तैयार कर रहा है। अगली महीने बोर्ड परीक्षाओं के जारी होने वाली शेड्यूल को लेकर दिल्ली सहित कुछ राज्यों ने बोर्ड से कहा है कि इन परीक्षाओं को फरवरी के स्थान पर मई के बाद आयोजित किया जाए।

काउंसिल फोर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की ओर से भी सीबीएसई की परीक्षा तिथियों का इंतजार किया जा रहा है। काउंसिल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीबीएसई की परीक्षाओं के साथ ही दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने लोकमत से विशेष बातचीत में कहा कि कोरोना काल में स्कूलों के अंदर ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है। हाल ही में स्कूलों ने अभिभावकों से अंडरटेकिंग के आधार पर छात्रों को स्कूल आने की अनुमति दी है। लेकिन हकीकत यह है कि कोई भी अभिभावक अपने बच्चे को कोरोना काल में रिस्क लेकर स्कूल भेजना नहीं चाहता।

दिल्ली सरकार की ओर से भी एक पत्र लिखकर अनुरोध किया गया है कि ऑनलाइन मोड पर हो रही पढ़ाई के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाओं को ढाई से तीन महीने आगे खिसकाया जाए। जिससे छात्र अपना सिलेबस पूरा कर सकें और अच्छे से तैयारी कर परीक्षा दे सकें।

राज्य सरकारों की ओर से यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी मार्च तक अगर वैक्सीन आती है तो बोर्ड परीक्षा आयोजन के दौरान कोरोना संक्रमण का उतना खतरा नहीं रहेगा, जितना अभी है। बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इतना तो तय है कि बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल आगे बढ़ेगा। लेकिन कितना आगे जाएगा, इस पर कुछ कहना जल्दबाजी होगी। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। जिस पर जल्द निर्णय लिए जाएंगे। 

टॅग्स :सीबीएसईशिक्षा मंत्रालयकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियारमेश पोखरियाल निशंक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

ज़रा हटकेClass 12 Maths Paper QR Code: बारहवीं प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड से सीबीएसई ने किया मजाक?, प्रश्न पत्र के क्यूआर कोड को स्कैन करते ही खुल रहा यूट्यूब वीडियो 

भारतमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित; पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब