लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने की मांग को स्वीकार कर लेने का फैसला किया: रंगासामी

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:24 IST

Open in App

मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने बुधवार को कहा कि केंद्र ने पुडुचेरी को राज्य का दर्जा देने की मांग मान लेने का फैसला किया है। विधानसभा में 2021-22 के बजट पर बहस के दौरान सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सदस्यों के इस संबंध में प्रश्नों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ राज्य का दर्जा पुडुचेरी के लिए बिल्कुल आवश्यक है। ’’ उन्होंने कहा कि राज्य के दर्जा के बगैर पुडुचेरी ने कई मुश्किलों का अहसास किया है , ऐसे में केंद्र ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को मान लेने का फैसला किया है। वैसे उन्होंने इसका ब्योरा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के लिए पेंशन के तौर पर राज्य सरकार की योजना के तहत दी जाने वाली मासिक सहायता भी 9000 रूपये से बढ़ाकार 10000 रूपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए केंद्रीकृत प्रवेश समिति के मार्फत चुने गये विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस का भुगतान करने से छूट प्रदान करने का फैसला किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSIR Registered: एसआईआर पर राजनीतिक विवाद थमने के नहीं दिख रहे आसार

कारोबारविधानसभा चुनाव 2025-26ः 12 राज्य और 1.68 लाख करोड़ रुपये खर्च, महिलाओं को नकद सहायता देने की योजना, फ्री-फ्री में हो सकता...

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

भारतकेसरिया विधानसभा सीटः केसरिया की राजनीति में क्या होगा?, भाकपा गढ़ को राजद, जदयू और भाजपा ने किया ध्वस्त

भारतजन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुश्किलें?, फर्जीवाड़ा कर रहे पीके, बिहार प्रदेश भाजपा का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप