लाइव न्यूज़ :

CDS रावत हेलीकॉप्टर दुर्घटना में एकमात्र बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की मौत, एक हफ्ते से अस्पताल में भर्ती थे

By विशाल कुमार | Updated: December 15, 2021 13:56 IST

बीते 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अधिकारी व कर्मचारियों की मौत हो गई थी.

Open in App
ठळक मुद्देग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का करीब एक हफ्ते तक चले इलाज के बाद बुधवार को निधन हो गया.बीते 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में अकेले बचे थे.सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अधिकारी व कर्मचारियों की मौत हो गई थी.

सीडीएस बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर दुर्घटना मामले में एकमात्र बचे सैन्य अधिकारी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का करीब एक हफ्ते तक चले इलाज के बाद बुधवार को निधन हो गया. भारतीय वायुसेना ने इसकी जानकारी दी।

बीते 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुए सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्य अधिकारी व कर्मचारियों की मौत हो गई थी।

भारतीय वायु सेना ट्वीट कर कहा कि भारतीय वायुसेना को बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए गहरा दुख हुआ है, जिनकी आज सुबह 08 दिसंबर, 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई चोटों के कारण मौत हो गई। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके निधन से दुखी हूं। उन्होंने ट्वीट किया कि ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह ने गर्व, वीरता और अत्यधिक पेशेवर तरीके के साथ देश की सेवा की। उनके निधन से बेहद आहत हूं। राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। शांति।

इस साल स्वतंत्रता दिवस पर शौर्य चक्र से अलंकृत सिंह का शुरुआत में वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के वायु सेना कमांड अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उनका इलाज चल रहा था।

39 वर्षीय सिंह एक सैन्य परिवार से थे, उनके भाई भारतीय नौसेना में सेवारत थे और उनके पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) केपी सिंह सेना वायु रक्षा का हिस्सा थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

बता दें कि, बीते 8 दिसंबर को सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिक रावत, चालक दल के चार सदस्य और सात अन्य यात्रियों को लेकर भारतीय वायुसेना का एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिक रावत सहित 13 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :बिपिन रावततमिलनाडुहेलीकॉप्टरArmyIAF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu and Kashmir: कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल; जांच जारी

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतराष्ट्रपति मुर्मू भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, आसमान में 25 मिनट तक संभाली को-पायलेट की जिम्मेदारी

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया