लाइव न्यूज़ :

सीबीएसई ने एक अप्रैल से नये शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की सिफारिश की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 19:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 फरवरी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने उसके अंतर्गत आने वाले स्कूलों को कोविड-19 के मद्देनजर छात्रों की पढ़ाई के नुकसान का पता लगाने और उसके निराकरण के कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से करने की भी सिफारिश की।

बोर्ड ने कहा कि इसके बाद ही कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएं और इस दौरान कोविड-19 बचाव नियमों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लिखे एक पत्र में यह बातें कहीं।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘ इन परीक्षाओं के जरिए छात्रों की पढ़ाई को हुए नुकसान का पता लगाने में भी मदद मिलेगी, जिनको दूर करने के लिए स्कूलों द्वारा नए शैक्षणिक सत्र में कदम उठाए जा सकते हैं। इस नुकसान की भरपाई के लिए विशेषतौर पर तैयार एक ब्रिज कोर्स का सहारा लिया जा सकता है।’’

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की रोकथाम के लिए पिछले साल मार्च में लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन के चलते कई महीने तक स्कूल बंद रहे थे। छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई की थी।

भारद्वाज ने पत्र में कहा कि कक्षाएं या परीक्षाएं आयोजित करने के दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी उपायों का सख्ती से पालन किया जाए।

साथ ही कहा गया कि यह उपयुक्त होगा कि राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए एक अप्रैल से 2021-22 शैक्षणिक सत्र की शुरुआत की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले