लाइव न्यूज़ :

अब CBI से राकेश अस्थाना सहित चार अफसरों की छुट्टी, कार्यकाल में भी गई कटौती

By भाषा | Updated: January 18, 2019 05:45 IST

अस्थाना का वर्मा के साथ अभूतपूर्व टकराव हुआ था। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में सरकार ने जबरन छुट्टी पर भेजा था। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि अस्थाना के अलावा सीबीआई के तीन अन्य अधिकारियों संयुक्त निदेशक अरुण कुमार शर्मा, उपमहानिरीक्षक मनीष कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक जयंत जे नाईकनवरे के कार्यकाल में भी कटौती की गई है।

Open in App

केन्द्र ने बृहस्पतिवार को सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना तथा तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यकाल को तत्काल प्रभाव से कम कर दिया। इससे कुछ दिन पहले, एजेंसी के तत्कालीन प्रमुख आलोक वर्मा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नीत समिति ने सीबीआई से हटा दिया था।

अस्थाना का वर्मा के साथ अभूतपूर्व टकराव हुआ था। उन्हें पिछले साल अक्टूबर में सरकार ने जबरन छुट्टी पर भेजा था। कार्मिक मंत्रालय ने एक आदेश में कहा कि अस्थाना के अलावा सीबीआई के तीन अन्य अधिकारियों संयुक्त निदेशक अरुण कुमार शर्मा, उपमहानिरीक्षक मनीष कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक जयंत जे नाईकनवरे के कार्यकाल में भी कटौती की गई है।

वर्मा और अस्थाना ने एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। सरकार ने उन दोनों को जबरन छुट्टी पर भेजा था। दोनों अधिकारियों के बीच आरोप प्रत्यारोप के बाद, सीबीआई ने वर्मा के एजेंसी प्रमुख रहते हुए अस्थाना के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

इस बीच, सरकार ने एम नागेश्वर राव को अंतरिम सीबीआई प्रमुख नियुक्त किया है। ताजा आदेश ऐसे समय आया है जब कुछ दिन पहले आलोक वर्मा को सीबीआई निदेशक के पद से हटा दिया गया था और उन्हें दमकल, सिविल डिफेंस और होम गार्ड का महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

वर्मा ने नया पद लेने से इंकार कर दिया था और कहा था कि वह पुलिस सेवा से पहले ही सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वर्मा ने एक फरवरी 2017 को दो साल के स्थायी कार्यकाल के लिए सीबीआई प्रमुख का पद संभाला था।

सिन्हा का कार्यकाल भी कम कर दिया गया है। सीबीआई के दो शीर्ष अधिकारियों से जुड़े सीबीआई विवाद में सिन्हा का नाम भी आया था। अस्थाना और शर्मा गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं जबकि सिन्हा 2000 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। नाईकनवरे 2004 बैच के महाराष्ट्र कैडर के अधिकारी हैं।

टॅग्स :सीबीआईराकेश अस्थाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो