लाइव न्यूज़ :

फोन टैपिंग और डाटा लीक का मामलाः सीबीआई निदेशक सुबोध जायसवाल को मुंबई पुलिस ने किया तलब

By भाषा | Updated: October 9, 2021 21:28 IST

महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक सुबोध जायसवाल को समन भेजा।

Open in App
ठळक मुद्दे14 अक्टूबर को उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।फोन टैप किये गए और रिपोर्ट को जानबूझकर लीक किया गया।

मुंबईः मुंबई पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ ने ‘फोन टैपिंग और आंकड़े लीक’ होने के मामले के संबंध में शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक सुबोध जायसवाल को समन भेजा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि जायसवाल से 14 अक्टूबर को उपस्थित होकर अपना बयान दर्ज कराने को कहा गया है। यह मामला भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रश्मि शुक्ला द्वारा तैयार की गई एक रिपोर्ट ‘लीक’ होने से जुड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया था कि जब शुक्ला महाराष्ट्र पुलिस के खुफिया विभाग की प्रमुख थीं तब पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण में कथित तौर पर भ्रष्टाचार हुआ।

उस दौरान जायसवाल पुलिस महानिदेशक थे। आरोप है कि जांच के दौरान वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के फोन टैप किये गए और रिपोर्ट को जानबूझकर लीक किया गया लेकिन इस संबंध में साइबर प्रकोष्ठ द्वारा दर्ज प्राथमिकी में शुक्ला या किसी अन्य अधिकारी का नाम नहीं है। 

टॅग्स :सीबीआईमुंबई पुलिसमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे