लाइव न्यूज़ :

सेवानिवृत्त रेलवे इंजीनियर रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई रेलवे के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर के विरुद्ध 5.89 करोड़ रुपये की घूसखोरी से जुड़े मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है तथा अब तक 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 1984 बैच के भारतीय रेलवे मैकेनिकल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी ए के कठपाल को सोमवार को कथित तौर पर पचास लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया था। कठपाल ने कुल 5.89 करोड़ की रिश्वत की मांग की थी और चेन्नई स्थित एक कंपनी के निदेशक के पास इसे रखा था। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान, सीबीआई को 4.28 करोड़ रुपये का अतिरिक्त सावधि जमा और बैंक खातों का विवरण मिला जिनकी जांच चल रही है।

उन्होंने कहा कि चेन्नई स्थित यूनिवर्सल इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक हंसा वेणुगोपालन के पास रखी गई 5.89 करोड़ रुपये रिश्वत की रकम के अलावा सीबीआई ने कठपाल के भाई के घर से 2.75 करोड़ रुपये नकद और 12 करोड़ रुपये का 23 किलोग्राम सोना बरामद किया।

इसके बाद अब तक कुल 24.92 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार, एजेंसी ने चेन्नई में वेणुगोपालन, उनके सहयोगी ओम प्रकाश, कठपाल के भाई संजय और सलेम स्टील ट्रेडिंग कंपनी के खेतमल जैन को गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'