लाइव न्यूज़ :

बीबीसी ने भारत में कम टैक्स देने की कबूली बात, सीबीडीटी को बताया- आयकर रिटर्न में 40 करोड़ रुपये कम दिखाए: रिपोर्ट

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2023 14:25 IST

बीबीसी ने भारत में आयकर रिटर्न में गलत जानकारी देने की बात मानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर यह दावा किया है।

Open in App

नई दिल्ली: ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने भारत में आयकर रिटर्न में गलत जानकारी देने की बात मान ली है। सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। हाल में आयकर विभाग ने बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित कार्यालयों में छापेमारी की थी। सामने आई जानकारी के अनुसार विभाग को भेजे ई-मेल में इस गलत जानकारी की भरपाई के लिए बीबीसी ने 40 करोड़ रुपये जमा करने की भी अर्जी दी है।

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस पूरे मामले की जानकारी रखने वाले दो अधिकारियों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर यह बात बताई है।

अधिकारियों के अनुसार विभाग को भेजे गए एक ईमेल में बीबीसी ने आय को कम करके दिखाने की बात कबूल की है, जो 'कर चोरी' के श्रेणी में आ सकता है। इसमें वसूली के साथ-साथ जुर्माना भी लगता है। एक अधिकारी ने कहा कि बीबीसी को संशोधित रिटर्न दाखिल करने और सभी बकाया, दंड और ब्याज का भुगतान करने के लिए औपचारिक रास्ता अपनाना चाहिए।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बीबीसी ने सीबीडीटी को एक ईमेल भेजा था जिसमें यह स्वीकार किया गया था कि उसने अपने टैक्स रिटर्न में लगभग 40 करोड़ रुपये की आय कम बताई थी। अधिकारी ने कहा, 'ईमेल की कोई कानूनी मान्यता नहीं है। बीबीसी को इसमें गंभीरता दिखाने के लिए एक संशोधित रिटर्न दाखिल करने की जरूरत है।'

वहीं, दूसरे अधिकारी ने कहा कि देश का कानून सभी के लिए समान है और मीडिया कंपनी या विदेशी संस्था के लिए कोई विशेष छूट नहीं है। उन्होंने कहा, 'बीबीसी को बताई गई प्रक्रिया के अनुसार कार्य करना चाहिए या कानून का सामना करना चाहिए। मामले के तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचने तक विभाग इसके खिलाफ कार्रवाई करता रहेगा।'

गौरतलब है कि आयकर विभाग के छापे से कुछ ही दिनों पहले बीबीसी का गुजरात दंगों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री काफी विवादों में रहा था। कई पक्षों ने तब आयकर विभाग के छापे को सरकार द्वारा एक बदले की कार्रवाई बताई थी। अधिकारी ने कहा, 'अब उन्होंने अनौपचारिक रूप से स्वीकार किया हैं कि वे जानबूझकर कर चोरी में शामिल थे और कार्रवाई उनके बेईमान व्यवहार के खिलाफ थी।'

बता दें कि इसी साल फरवरी में आयकर विभाग की टीमें नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालय में कथित कर चोरी को लेकर 'सर्वे' के लिए पहुंची थीं। कर अधिकारी जब मामले की जांच कर रहे थे, तब बीबीसी ने कहा था कि वह अधिकारियों के साथ 'पूरी तरह से सहयोग' कर रहा है और उम्मीद है कि इस स्थिति को जल्द से जल्द सुलझा लिया जाएगा।

टॅग्स :बीबीसीआयकर विभागसीबीडीटी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबारTax Deadline 2026: कहीं छूट न जाए डेडलाइन! 31 मार्च तक हर करदाता के लिए जरूरी हैं ये 3 काम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: सैलरी क्लास के 1 अप्रैल से बदल जाएंगे ये नियम, इन 10 अलाउंस पर अब देना होगा ज्यादा टैक्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?