लाइव न्यूज़ :

कावेरी विवादः चेन्नई में आईपीएल बैन के समर्थन में रजनीकांत, बोले- इस वक्त क्रिकेट के बारे में सोचना शर्मनाक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 8, 2018 15:17 IST

यह विरोध प्रदर्शन कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड बनाने में हो रही देरी के खिलाफ किया जा रहा है। कमल हासन और धुनष भी रजनीकांत के साथ एक ही मंच दिखाई दिए।

Open in App

नई दिल्ली, 08 अप्रैलः सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई में आईपीएल बैन की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त क्रिकेट की बात करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा, 'चेन्नई की टीम को लोगों के लिए लड़ना चाहिए। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो कम कम से कम उनके संघर्ष को समझना चाहिए। हमारी टीम को काला बैंड पहनना चाहिए। जो मैच खेलने गए हैं वो काला बैंड पहन सकते हैं।' यह विरोध प्रदर्शन कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड बनाने में हो रही देरी के खिलाफ किया जा रहा है। कमल हासन और धुनष भी रजनीकांत के साथ एक ही मंच दिखाई दिए।

बीते 16 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने कावेरी नदी जल विवाद पर फैसला सुनाया था। इसमें तमिलनाडु का पानी घटाकर कर्नाटक को दिया गया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के शीघ्र गठन की मांग को लेकर पिछले दिनों एक बंद भी बुलाया गया था। इस बंद को भी व्यापक समर्थन मिला था। फिल्मी सितारों के समर्थन से यह मुद्दा अधिक चर्चा में आ गया है।

इससे पहले अम्मा मक्कल मुनेत्र कज़गम पार्टी के नेता टीटीवी दिनाकरन ने क्रिकेट प्रशंसकों से अपील की थी कि आईपीएल मैचों का बहिष्कार कर किसानों की आवाज बुलंद करें। उन्होंने कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड की स्थापना की मजबूत वकालत की है। दिनाकरन ने कहा, 'मैं क्रिकेट प्रेमियों से आईपीएल का बायकॉट करने की अपील करता हूं। इससे कावेरी के जल के अधिकार के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों को बल मिलेगा।' गौरतलब है कि 10 अप्रैल से 20 मई के बीच चेन्नई में सात आईपीएल मैच खेले जाने हैं।

टॅग्स :तमिलनाडुकमल हासन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां