लाइव न्यूज़ :

राजस्थान : प्रेम प्रसंग के मामले में दलित युवक की हत्या, पुलिस ने 11 नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज किया

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 9, 2021 20:14 IST

सोशल मीडिया पर राजस्थान से एक बेहद दुखद घटना सामने आ रही है , जहां प्रेम के मामले में एक दलित युवक को पीट-पीटकर मार दिया गया । मृतक पर ही उसका पूरा परिवार निर्भर था ।

Open in App
ठळक मुद्देप्रेम प्रसंग के मामले में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई युवक के शव को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया इस मामले में 11 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था

जयपुर : राजस्थान के हनुमानगढ़ में गुरुवार को दलित समुदाय के एक युवक की कथित तौर पर लोगों के एक समूह ने पीट-पीटकर हत्या कर दी ।  पुलिस पूछताछ में पता चला कि प्रेम प्रसंग के कारण अपराध हुआ, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है।

मामले के विवरण के अनुसार, युवक को आखिरी बार उसके गांव में गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे देखा गया था । देर शाम उसका शव मिला। उसके परिवार को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उसकी मौत कैसे हुई, जब तक कि कुछ लोगों द्वारा उसे बुरी तरह से पीटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हो गया । वीडियो में आरोपी दलित युवक को बेरहमी से लाठियों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं । 

शिकायत के आधार पर संबंधित प्रावधानों के तहत 11 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच, परिवार के सदस्य और स्थानीय निवासी इकट्ठा हो गए और पीड़ित के शरीर का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों ने सभी नामजदों को गिरफ्तार करने की मांग की । 

पीड़िता के लिए न्याय की मांग करते हुए, एक स्थानीय निवासी ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा, “युवक के माता-पिता उस पर निर्भर थे। आरोपी ने उसे बेरहमी से पीट-पीट कर मार डाला और बाद में डर फैलाने के लिए उसके शव को उसके घर के पास फेंक दिया, ”। 

टॅग्स :राजस्थानदलित विरोधहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos