लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लोदश सीमा के पास मवेशी तस्करों ने बीएसएफ के जवानों पर गोलीबारी की

By भाषा | Updated: February 22, 2021 17:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लोदश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोमवार तड़के कुछ मवेशी तस्कारों ने बीएसएफ के एक दल पर गोलीबारी की ।

अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह साढ़े पांच बजे हुई, अलीपुरद्वार जिले के फलकटा में पुटिया बारा मासिया सीमा चौकी के पास अंतरराष्ट्रीय सीमा की बाड़ ‘‘टूटी’’ पाई गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक सैनिक ने ‘‘बांग्लादेश की ओर से 20-25 असमाजिक तत्वों और भारत की ओर से कम से कम 18-20 तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधियों को भांपा था।’’

अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर के लोग भारत से बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें तितर- बितर करने के लिए सैनिक ने ‘चिली ग्रेनेड’ का इस्तेमाल किया।

अधिकारियों के अनुसार, भारतीय तस्करों ने बीएसएफ के दल पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में कॉन्स्टेबल ने भी गोली चलाई। तस्करों द्वारा इस्तेमाल किए गए दो कारतूस और एक खाली कारतूस मौके से बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि बीएसएफ की 100वीं बटालियन इस क्षेत्र की रक्षा करता है, जो बल के गुवाहाटी सीमा के क्षेत्राधिकार के तहत काम करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?