लाइव न्यूज़ :

Cash-for-votes Row: बीजेपी के विनोद तावड़े ने खड़गे, राहुल गांधी को भेजा ₹100 करोड़ का मानहानि नोटिस

By रुस्तम राणा | Updated: November 22, 2024 17:36 IST

Cash-for-votes Row: बीजेपी नेता विनोद तावड़े के वकील ने तीनों कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है, नहीं तो उन पर 100 करोड़ रुपये का मुकदमा किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देतावड़े के वकील ने तीनों कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा हैनहीं तो उन पर 100 करोड़ रुपये का मुकदमा किया जाएगातावड़े ने बिना शर्त माफी मांगी है और कहा है

Cash-for-votes Row: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोपों के लिए मानहानि का नोटिस जारी किया। तावड़े के वकील ने तीनों कांग्रेस नेताओं को कानूनी नोटिस भेजकर माफी मांगने को कहा है, नहीं तो उन पर 100 करोड़ रुपये का मुकदमा किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, तावड़े ने बिना शर्त माफी मांगी है और कहा है कि अगर वे माफी नहीं मांगते हैं तो वे उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

राहुल गांधी ने इस विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था, "मोदी जी, ये 5 करोड़ किसकी तिजोरी से आए? किसने जनता का पैसा लूटकर आपको टेंपो में भेजा?" कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया और कहा कि प्रधानमंत्री धन और बाहुबल से महाराष्ट्र को "सुरक्षित" रखने का वादा करते हैं, वहीं उनकी पार्टी के नेता को 5 करोड़ रुपये नकद के साथ "रंगें हाथ पकड़ा गया"।

कैश-फॉर-वोट विवाद

कैश-फॉर-वोट विवाद महाराष्ट्र में 288 निर्वाचन क्षेत्रों में नई सरकार चुनने के लिए मतदान से एक दिन पहले शुरू हुआ। 19 नवंबर को बहुजन विकास अघाड़ी के नेता हितेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद तावड़े ने पालघर जिले के एक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को पैसे बांटे। तावड़े और बीवीए नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो