लाइव न्यूज़ :

राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव समेत राजद के कई नेताओं के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन के लिये मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 1, 2020 05:52 IST

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 90 से अधिक नेताओं के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 90 से अधिक नेताओं के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।सचिवालय पुलिस थाने के एसएचओ मितेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर जमा होने के लिये 32 अज्ञात और लगभग 60 ज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पटना।बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 90 से अधिक नेताओं के खिलाफ लॉकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सचिवालय पुलिस थाने के एसएचओ मितेश कुमार ने कहा कि शुक्रवार को राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड पर जमा होने के लिये 32 अज्ञात और लगभग 60 ज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राबड़ी के आवास पर तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को गोपालगंज की ओर मार्च करने के लिये कहा था, जिसे बीच में ही रोक दिया गया था।

उन्होंने कहा कि वे सामाजिक मेलजोल से दूरी का पालन करते हुए पार्टी समर्थक के परिवार पर हुए हमले के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहते थे। उस हमले के संबंध में दर्ज प्राथमिकी में जद(यू) के एक विधायक को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है। एचएचओ ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 269, और 270 तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिन नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनमें राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के अलावा राबड़ी के बड़े बेटे तथा विधायक तेज प्रताप यादव, विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी और पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह शामिल हैं।

तेजस्वी तिहरे हत्याकांड में मारे गए लोगों के परिजनों से मिलने गोपालगंज जाना चाहते थे। इस हत्याकांड में सत्तारूढ़ जद(यू) के विधायक को आरोपी के तौर पर नामजद किया गया है जबकि उनके भाई तथा भतीजे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का आरोप है कि इस मामले में जद(यू) विधायक पप्पू पांडे को इसलिये गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उन्हें बचा रहे हैं।

टॅग्स :राबड़ी देवीतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण