लाइव न्यूज़ :

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भड़की हिंसा के संबंध में 43 गार्डों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला, कार में तोड़फोड़, मोटरलाइकिलों में लगा दी गई थी आग

By अनिल शर्मा | Updated: December 20, 2022 13:25 IST

पुलिस ने कहा, "एक पूर्व छात्र के अनुसार विश्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हुआ था। इस सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।"

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को फीस वृद्धि को लेकर गार्डों और छात्रों के बीच हिंसा हुई थी।छात्र नेता द्वारा पुलिस में शिकायत के बाद 43 गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।हिंसा को देखते हुए मंगलवार को विश्वविद्यालय बंद रखा गया है।

प्रयागराज: प्रयागराज में 43 सुरक्षा गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक छात्र द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भड़की हिंसा के संबंध में गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हाल ही में शुल्क वृद्धि को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में हिंसा हुई थी।

सोमवार को हुई हिंसा में दो कारों में तोड़फोड़ की गई और मोटरसाइकिलों को आग लगा दी गई। बता दें हिंसा सोमवार को तब भड़की जब गार्डों ने एक पूर्व छात्र नेता को कथित रूप से विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। छात्र नेता विवेकानंद पाठक की शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश के कर्नलगंज थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा, "एक पूर्व छात्र के अनुसार विश्वविद्यालय में छात्रों और सुरक्षा गार्डों के बीच विवाद हुआ था। इस सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है।" पुलिस ने आगे कहा कि जांच और कार्रवाई के लिए वीडियो फुटेज की जांच की जा रही है। इस घटना में दो मोटरसाइकिलों को आग लगा दी गई। छात्रों को भरोसे में लिया गया है।"

उत्तर प्रदेश के अपर महानिदेशक (एडीजी) कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि सोमवार को विश्वविद्यालय में स्थिति पर काबू पा लिया गया। सीपी प्रयागराज समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। वहीं विश्वविद्यालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हिंसा के मद्देनजर इलाहाबाद विश्वविद्यालय मंगलवार को बंद रहेगा।

टॅग्स :इलाहाबादप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारतमाघ पूर्णिमा पर वाराणसी में गंगा स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम