लाइव न्यूज़ :

विवाह प्रमाणपत्र जारी करने के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:38 IST

Open in App

मुंबई, 20 नवम्बर मुंबई में विवाह पंजीयक कार्यालय के दो कर्मचारियों सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ विवाह प्रमाणपत्र जारी करने के लिए कथित तौर पर रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के लिए एक मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

भ्रष्टाचार रोकथाम ब्यूरो (एसीबी) के अनुसार, आरोपियों में से एक दत्तात्रेय जाधव (50) शिकायतकर्ता को आरोपी लोक सेवक से मिलाने के लिए ले गया और विवाह प्रमाणपत्र के लिए कथित रूप से 3,000 रुपये की मांग की।

अधिकारी ने बताया कि कुछ बातचीत के बाद राशि कम करके 2,000 रुपये की गई और शिकायतकर्ता ने एसीबी से संपर्क किया।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई के ओल्ड कस्टम हाउस स्थित विवाह पंजीयक कार्यालय में एक जाल बिछाया गया, जहां जाधव ने कथित तौर पर 2,000 रुपये लिये और तदनुसार लिपिक योगश्री गायकवाड़ (25) ने दस्तावेज तैयार किया और विवाह पंजीयक श्वेता चौधरी (45) ने उस पर हस्ताक्षर किए।

अधिकारी ने कहा कि तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो