सुखबीर बादल, शिअद छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर मामला दर्ज

By भाषा | Published: April 29, 2021 10:41 PM2021-04-29T22:41:43+5:302021-04-29T22:41:43+5:30

Case filed against Sukhbir Badal, SAD student unit activists for violation of guidelines | सुखबीर बादल, शिअद छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर मामला दर्ज

सुखबीर बादल, शिअद छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर मामला दर्ज

चंडीगढ़, 29 अप्रैल शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और पार्टी की छात्र इकाई के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पंजाब के मुक्तसर जिले में एक सभा कर कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के उल्लंघन पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शिअद की छात्र शाखा स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया (एसओआई) के कुछ कार्यकर्ताओं ने मुक्तसर में बादल के आवास पर बुधवार को एक बैठक की थी।

एसओआई के नवनियुक्त अध्यक्ष अर्शदीप सिंह रोबिन बरार संगठन के कुछ अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बादल से मुलाकात करने गए थे। शिअद प्रमुख ने 100 से ज्यादा लोगों की सभा को संबोधित भी किया।

लांबी पुलिस थाने के थानाध्यक्ष चंद्र शेखर ने कहा कि पुलिस ने सुखबीर बादल और अर्शदीप सिंह रोबिन बरार समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद और 100-150 अज्ञात लोगों के खिलाफ भादंवि की धारा 188 (लोकसेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन) के तहत मामला दर्ज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Case filed against Sukhbir Badal, SAD student unit activists for violation of guidelines

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे