लाइव न्यूज़ :

हत्या के मामले में प्रधान सहित छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: December 22, 2020 14:07 IST

Open in App

प्रतापगढ़ (उप्र) 22 दिसंबर प्रतापगढ़ जिले की कुंडा कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के मामले में यहां एक गांव के प्रधान सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने मंगलवार को बताया कि इरशाद खां उर्फ बबलू (45) सऊदी अरब में रहता था और यहां अघिया गांव में उसकी पत्नी शाहिदा और उसकी दो बेटियां रहती हैं।

उन्होंने बताया कि गत एक माह से इरशाद का शाहिदा से विवाद चल रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘जब वह घर आया तो उसकी पत्नी ने उसे घर में घुसने नहीं दिया, जिसके कारण वह बाहर रहने लगा।’’

आर्य ने बताया कि ऐसा आरोप है कि वह रविवार शाम जब घर में कुछ सामान रखने आया, तो गांव प्रधान उस्मान खां, मोहम्‍मद मतीन खां, अमीन खां, नोमान खां, सलमान खां एवं सुल्तान खां समेत कुछ लोगों ने लाठियों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि इरशाद को स्थानीय चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया, लेकिन वहां उपचार के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गयी।

आर्य ने बताया कि शव का प्रयागराज में अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्रधान उस्मान सहित आधा दर्जन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी